Akshay Kumar के साथ अपनी टूटी सगाई पर रवीना टंडन ने तोड़ी चुप्पी, फूटा सालों पुराना गुस्सा

Raveena Tandon on Akshay Kumar: रवीना टंडन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उस समय के बारे में बात की जब वह अक्षय कुमार के साथ रिश्ते में थीं। दोनों ने फिल्म मोहरा में एक साथ काम किया था और फिर लंबे समय तक उनकी लव अफेयर की खबरों ने सुर्खियां बटोरी थीं। यहां तक की उनका रिश्ता सगाई तक पहुंच चुका था, लेकिन फिर सगाई टूट गई।
इस बारे में बात करते हुए रवीना ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि लोग आगे क्यों नहीं बढ़ सकते। आज भी उनकी 'टूटी हुई सगाई' पर लोग टिप्पणी करते हैं।
रवीना और अक्षय कुमार ने 1994 की हिट फिल्म मोहरा में एक साथ काम करने के बाद 1995 में डेटिंग शुरू कर दी थी। रवीना के मुताबिक, उनकी सगाई 90 के दशक के अंत में हुई थी। लेकिन बाद में, वे अलग हो गए। हाल ही में एक बातचीत में रवीना से जब अक्षय कुमार की सगाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जब भी गूगल पर उनका नाम खोजा जाता है तो सबसे ऊपर यही बातें आती हैं।

कोई वॉर नहीं चल रहा
उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि जिनके साथ ही उनका नाम जुड़ा है, उन सबसे साथ मेरा वॉर चल रहा हो। लेकिन हैलो, जब मैं उसकी जिंदगी से बाहर निकली थी, तो मैं पहले से ही किसी और को डेट कर रही थी, और वह पहले से ही डेट कर रहा था। तो कहां से ईर्ष्या आएगी?"

सगाई टूटने को लेकर टारगेट किया गया
रवीना ने आगे कहा, "हम लोग मोहरा फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे। उस वक्त हम हिट जोड़ी थे। और अब भी, जब हम सोशल तौर पर एक-दूसरे से मिलते हैं तो हम बातें करते हैं। सब आगे बढ़ चुके हैं। कॉलेज में लड़कियां हर हफ्ते अपना बॉयफ्रेंड बदलती हैं, लेकिन मेरी एक सगाई जो टूट गई है वह अभी भी मेरे सिर में अटकी हुई है, मुझे नहीं पता क्यों। हर कोई आगे बढ़ता है, लोगों के तलाक होते हैं, वे आगे बढ़ते हैं, क्या बड़ी बात है?"

भूल चुकी हूं कि अक्षय के साथ सगाई हुई थी
रवीना ने आगे कहा कि इंडस्ट्री में इतने सालों तक काम करने के बाद, वह भूल गई हैं कि वास्तव में उनकी अक्षय से सगाई कब हुई थी क्योंकि उन्होंने सुनिश्चित किया था कि प्रेस में उस एपिसोड के बारे में कुछ भी न पढ़ा जाए।

रवीना टंडन- अक्षय कुमार
रवीना से ब्रेकअप के बाद अक्षय कुमार ने अपनी इंटरनेशनल खिलाड़ी को-स्टार ट्विंकल खन्ना को डेट करना शुरू किया था। उन्होंने 2001 में शादी कर ली थी। आज वो दो बच्चों- आरव और नितारा के माता-पिता हैं। वहीं, रवीना ने बिजनेसमैन अनिल थडानी से शादी की है।


Click it and Unblock the Notifications