..................... Raveena Tandon supports Aryan Khan and says 'Shameful politics being played out' ऋतिक रोशन के बाद आर्यन खान के सपोर्ट में आईं रवीना टंडन - Hindi Filmibeat

ऋतिक रोशन के बाद आर्यन खान के सपोर्ट में आईं रवीना टंडन, बोलीं 'शर्मनाक राजनीति मत करो'

एक के बाद एक लगभग सभी बॉलीवुड के सितारे आर्यन खान को लेकर पोस्ट कर रहे हैं और उनका समर्थन कर रहे हैं। सेलेब्स का कहना है कि आर्यन खान निर्दोष है और उसपर कानून का फंदा पड़ा हुआ है। इस समय अभिनेत्री रवीना टंडन का एक पोस्ट सामने आया है और वो भी आर्यन खान को लेकर समर्थन में खड़ी हुईं हैं। शाहरुख खान के बेटे को लेकर रवीना टंडन का कहना है कि उसके जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

उनका मानना है कि इस केस के साथ राजनीति की जा रही है। रवीना टंडन ने लिखा.. शर्मनाक राजनीति की जा रही हैं... ये एक यंग मैन की जिन्दगी और भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। ये दिल तोड़ने वाला है।"

raveena tandon, aryan khan, रवीना टंडन, आर्यन खान

रवीना टंडन का ये पोस्ट काफी चर्चा में है और उनके पोस्ट पर लगातार लोग रिएक्ट कर रहे हैं। रवीना टंडन के इस पोस्ट के बाद लोग कई तरह के उनको ट्रोल कर रहे हैं।

Recommended Video

Shah Rukh Khan के बेटे Aryan Khan पहुंचे ऑर्थर रोड जेल; Watch video | FilmiBeat

यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा

यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है.. 'कंगना रनौत का जब घर तोड़ा जा रहा था, उसका मानसिक शोषण कर रहा था.... सारा बालीवुड, मुम्बई पुलिस, तुम्हारा वेस्ट CM और उनकी सरकार घटिया राजनीति कर रही थी, तब तुम्हारे मुंह से एक शब्द नहीं फूटा था।'

फैंस का समर्थन

फैंस का समर्थन

इसके अलावा कुछ फैंस उनके समर्थन में हैं। एक यूजर ने लिखा है.. '#AryanKhan जेल में है क्योंकि आर्यन के पास कोई ड्रग्स नहीं मिले , आर्यन के दोस्त के दोस्त के तीन ग्राम ड्रग मिला। मोदी जी के मंत्री का बेटा अब तक फ़रार है क्योंकि उस पर सिर्फ़ चार किसानों को कुचलने का आरोप है।'

अपना अपना पक्ष रख रहे हैं

अपना अपना पक्ष रख रहे हैं

इस तरह के लोग सोशल मीडिया पर अपना अपना पक्ष रख रहे हैं। रवीना टंडन को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखती हैं और कई बार वो ट्रोलिंग का शिकार भी होतीं हैं।

14 दिनों की न्यायिक हिरासत

14 दिनों की न्यायिक हिरासत

फिलहाल आर्यन खान को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी मुश्किलें बढ़ेंगी। शाहरुख खान लगातार आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे के साथ कोशिश कर रहे हैं कि वो आर्यन की जमानत करा लें।

एनसीबी ने अरेस्ट किया था

एनसीबी ने अरेस्ट किया था

आर्यन खान को क्रूज पर पार्टी के दौरान एनसीबी ने अरेस्ट किया था और उनका कहना था कि उन्होने आर्यन को रंगे हाथ ड्रग्स लेते गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X