Oppss.. सलमान की करिश्मा ने छोड़ दिया उनका साथ!
[बॉलीवुड न्यूज] हिट एंड रन केस में जहां पूरा बॉलीवुड सलमान खान के साथ खड़ा है, वहीं रवीना टंडन ने इस बीच कुछ अलग ही बयान दे दिया। जी हां, रवीना टंडन ने सलमान पर निशाना साधते हुए कहा, जो जैसा करेगा..वैसा भरेगा।

रवीना टंडन ने सलमान को सजा मिलने का समर्थन किया और एक कार्यक्रम के दौरान सीधे सीधे शब्दोंं में कहा, 'जिसने जो कर्म किए हैं, उसे ऊपर वाला देख रहा है और वह उसे अपने आप भुगतेगा। हम कौन होते हैं आगे-पीछे कुछ बोलने वाले!'
रवीना टंडन ने सलमान खान के हिट एंड रन केस से संबंधित कई ट्विट्स भी शेयर किये हैं। जहां उन्होंने सलमान को सजा मिलने का समर्थन किया है। बता दें, रवीना सलमान की अच्छी दोस्त मानी जाती हैं और उन्होंने पहले कई बार सलमान का साथ भी दिया है।
PIC: एक नहीं, दो नहीं, यहां हैं चार- चार सलमान खान..
सलमान और रवीना को हम कई बॉलीवुड फिल्मों में साथ देख चुके हैं। वहीं, इन दोनों का एक यादगार रोल फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में भी हम देख चुके हैं। फिल्म में जहां सलमान प्रेम बने थे, वहीं रवीना बनी थीं, करिश्मा।
बहरहाल, इस तरह रवीना का सलमान के विरोध में बयान देना थोड़ा आश्चर्यजनक है और इसे उनकी आने वाली फिल्म बॉम्बे वेलवेट के प्रमोशन के तौर भी माना जा रहा है। वहीं, बता दें कि रवीना सेशंस कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद सलमान से मिलने उनके घर भी गई थीं।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications
