..................... KGF 2- यश के साथ काम करने को लेकर क्या बोलीं रवीना टंडन- वायरल हुआ बयान! Raveena tandon speaks on her work experience with Yash - Hindi Filmibeat

KGF 2- यश के साथ काम करने को लेकर क्या बोलीं रवीना टंडन- वायरल हुआ बयान!

कन्नड़ सुपरस्टार यश इस समय फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। उनके साथ इस फिल्म में इस बार अभिनेत्री रवीना टंडन नजर आने वाली हैं। रवीना टंडन ने हाल ही में अभिनेता यश को लेकर एक बयान दिया है जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। अभिनेता यश इस समय घर में आराम फरमा रहे हैं क्योंकि देश में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन है। रवीना टंडन ने यश को लेकर कहा है कि.. "यश काफी अच्छे इंसान हैं, वह सेट पर सभी के साथ बहुत अच्छे हैं।

उनके साथ शूट करना एक शानदार अनुभव रहा है। केजीएफ चैप्टर 2 की शूटिंग की बात करें तो उनकी किस्मत थोड़ी अच्छी थी कि लॉकडाउन के पहले ही फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी थी।

kgf, raveena tandon, yash, sanjay dutt, केजीएफ, रवीना टंडन, यश, संजय दत्त

इस फिल्म में यश के साथ ना सिर्फ रवीना टंडन बल्कि बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म में संजय दत्त एक खतरनाक विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं।

हालांकि उनको केजीएफ चैप्टर 1 के लिए भी ये किरदार ऑफर किया गया था लेकिन उस वक्त यश इतने बड़े स्टार नहीं थे और यही कारण है कि संजय दत्त ने ये किरदार निभाने से मना कर दिया था।

लेकिन अब उनका खतरनाक रोल इस फिल्म में दिखने वाला है। हालांकि देश भर में इस कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन की स्थिति जिससे इस फिल्म की रिलीज में थोड़ी देरी होना स्वाभाविक है। फिलहाल यश और संजय दत्त के फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X