किसकी 'नसबंदी' करवाना चाहती हैं रवीना टंडन, खुलकर बोली ये बात, कहा- 'ये समय की मांग है..'

Raveena Tandon

Raveena Tandon on sterilization- रवीना टंडन कई मौकों पर मुखर होती हैं और उनसे संबंधित किसी मुद्दे पर बात हो तो वो खुलकर सामने आती हैं। अब उन्होने नसबंदी वाले मामले में कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने एक बात कही है इसके बाद रवीन टंडन का बयान सामने आया है। दिल्ली एनसीआर में लगातार बढ़ रहे आवारा कुत्तों की लेकर बहस छिड़ी है और उनकी नसबंदी की बात रवीना टंडन कर रही हैं।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि कुत्तों को अब आश्रय स्थलों में भेजा जाना चाहिए जिसको बाद रवीना टंडन ने ये बात कही है। उनका कहना है कि इसमें बेचारे कुत्ते की कोई गलती नहीं है।

नसबंदी को लेकर क्या कहा?

रवीना टंडन का कहना है कि, "मुझे लगता है कि जहाँ इंडीज़ की आबादी बढ़ी है, वहां पर बेचारे कुत्तों का कोई दोष नहीं है। इससे ये समझ में आता है कि स्थानीय निकायों द्वारा उनका टीकाकरण और नसबंदी अभियान सही से नहीं चलाए गए हैं। अगर यह सफल होता, या पैसा और बुनियादी ढाँचा ठीक से स्थापित होता, तो मुझे नहीं लगता कि हम इस मुकाम तक पहुँच पाते। स्थानीय निकाय अपने समुदायों में आवारा पशुओं के लिए ज़िम्मेदार हैं और नसबंदी समय की माँग है।'' रवीना टंडन का ये बयान अब खबरों का हिस्सा है। बता दें कि अभिनेत्री एक डॉग लवर हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर कुत्तों के साथ तस्वीरों साझा करती रहती हैं।

बता दें कि रवीना टंडन अब फिल्मों को लेकर काफी कम एक्टिव रहती हैं और आखिरी बार घुड़चढ़ी में नजर आईं थीं। देखने वाली बात होगी कि टंडन की इस टिप्पणी के बाद क्या बदलाव होते हैं। आवारा कुत्तों का समय से वेक्सीनेशन ना होने पर परिस्थियां भयावह हो जाती हैं। रवीन टंडन टंडन ने इस समस्या को लेकर जो आवाज उठाई है वो कहां तक पहंचती है समय ही बताएगा।

More from Filmibeat

Read more about: raveena tandon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X