..................... Raveena Tandon slapped Maatr co star Madhur Mittal thrice - Hindi Filmibeat

Tch Tch: ऐसा क्या हुआ जो रवीना टंडन ने जड़ दिया थप्पड़

रवीना टंडन की कमबैक फिल्म मातृ का लोगो और रिलीज़ डेट अनाउंस हो चुके हैं। फैेन्स उन्हें वापस स्क्रीन पर देखने को काफी उत्साहित हैं। फिल्म की शूटिंग तेज़ी से चल रही है और रवीना ने थप्पड़ भी बरसा दिए हैं

रवीना टंडन अपनी कमबैक फिल्म की तैयारी में ज़ोर शोर से जुटी हुई हैं। फिल्म को इतना परफेक्ट रखा जा रहा है कि एक सीन की शूटिंग के लिए रवीना ने अपने को स्टार मधुर मित्तल को लगातार तीन थप्पड़ रसीद दिए।

पहली बार में तो मधुर झल्ला गए। क्योंकि इस बारे में उन्हें कुछ पता नहीं था और उनका गुस्सा खुलकर बाहर आया। और यही गुस्सा सीन के लिए चाहिए था।

raveena-tandon-slapped-Maatr-co-star-Madhur-Mittal-thrice

इसके बाद अलग अलग एंगल से दो और शॉट लिए गए और रवीना ने फिर मधुर को दो थप्पड़ मारे। उनका मानना था कि कई बार ऐसे सीन में एक्टर डरते हैं और खुद को रोक कर थप्पड़ मारते हैं जो स्क्रीन पर पता चल जाता है।

हम ऐसी गलती नहीं करना चाहते थे। बस इसीलिए ये प्लान किया। रवीना टंडन की मातृ 21 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है और सोनाक्षी सिन्हा की नूर के साथ क्लैश कर रही है। रवीना टंडन ने 2004 में शादी के बाद, फिल्मों से नाता कम रखा। जो भी काम किया उस पर रवीना टंडन वाली छाप नहीं थी।

अब वो वापस आई हैं। बिल्कुल धाकड़। जैसी वो थीं - दमन, शूल और सत्ता जैसी फिल्मों में। उनकी अगली फिल्म का पहला देखकर भी फैन्स खुश थे। क्योंकि ये वो 13 साल पुरानी वाली रवीना टंडन हैं।

जानिए इस साल कौन से सुपरस्टार कर रहे हैं कमबैक -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X