रवीना टंडन ने राशा थडानी को दिखाई आंख, पैपराजी से बोल दी थी ऐसी बात..

Raveena Tandon Rasha Thadani Video- रवीना टंडन से ज्यादा इस वक्त राशा थडानी खबरों का हिस्सा रहती हैं। हूबहू अपनी मां की लगने वाली राशा को काफी लोग फॉलो करते हैं और उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं।
लेकिन इस वक्त एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। इस वीडियो में राशा थडानी ने मां रवीना टंडन के सामने कुछ ऐसा कर दिया जो चर्चा में हैं। इस दौरान दोनों मां-बेटी मीडिया के सामने पोज दे रही थीं। लेकिन जब राशा थडानी से सोलो फोटो के लिए कहा गया तो उन्होने मना कर दिया।
राशा ने क्यों किया इंकार
तस्वीरें क्लिक करवाते वक्त पैपराजी ने राशा थडानी से कहा कि आपकी सोलो तस्वीर चाहिए। इस पर राशा ने कहा, नहीं.. मम्मी के साथ हूं तो सोलो क्यों? इसके बाद रवीना टंडन ने राशा का हाथ पकड़ लिया।
राशा से रवीना ने कहा कि, अरे क्यों दे दो सोलो। इसके बाद राशा मानीं लेकिन वो खुश नहीं लग रहीं थीं। वीडियो के सामने आते ही ये वायरल हो रहा है और लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
इस वीडियो को देखकर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''मुझे लगता है कि माँ ने उसकी आँखें देखीं, उसके बाद उसने पोज़ दिया।'' एक ने लिखा, ''दोनों एक जैसी हैं।'' एक ने लिखा, ''लेकिन राशा बहुत प्यारी है।'' एक ने लिखा, ''भाई मम्मी ने आँख दिखा तो लड़की तैयार फट से।''
एक ने लिखा, ''वह अपनी माँ के रूप का सम्मान करती है।'' एक ने लिखा, ''मम्मी घर ले जाकर कूटेगी।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि राशा और रवीना की तरफ से इन कमेंट्स को लेकर कोई रिएक्शन नहीं आया है। आप देखिए ये वीडियो जो कि viralbhayani ने साझा किया है।


Click it and Unblock the Notifications











