रवीना टंडन ने खुद सैनिटाइज की अपनी सीट, Video में बोला- मास्क पहने रहें, देश में सबसे ज्यादा कोरोना
कोरोना वायरस के दौरान कई स्टार्स लोगों को सावधानी बताने के लिए वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। पिछले साल जब कोरोना वायरस के बाद लॅाकडाउन हुआ तो कई स्टार्स ऐसे रहें जिन्होंने वीडियो पोस्ट कर ये बताया कि हम सभी के लिए सही तरीके से मास्क पहनना कितना जरूरी है। इस फेहरिस्त में रवीना टंडन का भी नाम शामिल है।
रवीना ने बीते साल सोशल मीडिया पर कोरोना सावधानी को लेकर कई वीडियो पोस्ट किए। इस साल भी एक बार फिर से रवीना टंडन ने ये सिलसिला शुरू कर दिया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जो कि पिछले साल का है।

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के आगाज के बाद जहां कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में कोरोना वायरस के लिए पहले से अधिक सावधान होने की सभी को जरूरत है। इस वीडियो के जरिए रवीना टंडन यही मैसेज देती हुई नजर आ रही हैं। चलिए आपको हम इसका वीडियो दिखाते हैं और जानते हैं कि रवीना का क्या बोलना है?

रवीना टंडन के चेहरे पर मास्क
इस वीडियो में रवीना टंडन ने चेहरे पर मास्क और सील्ड पहना हुआ है। साथ ही उनके हाथों में ग्लब्स भी हैं।

रवीना टंडन ने की सीट की सफाई
फ्लाइट में बैठते हुए इस वीडियो में रवीना टंडन अपने हाथ से आस-पास की सफाई भी करती हुई दिख रही हैं।

कृपया मास्क पहने रहें
रवीना टंडन ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है कि कृपया मास्क पहने रहें, कल देश में दर्ज किए गए मामलों में सबसे ज्यादा उछाल देखा गया है।

खुद की दूसरों की सुरक्षा
वह आगे लिखती हैं कि हमको खुद की सुरक्षा और दूसरों की सुरक्षा के लिए सावधान रहना होगा। तुम भी कोरोना के एक वाहक हो सकते हो। तो कृपया लोगों के आसपास सावधान रहना होगा।

पिछले साल की यात्रा के दौरान
आपको बता दें कि रवीना टंडन का ये वीडियो पिछले साल दिसंबर की हवाई यात्रा के दौरान का है।

केजीएफ चैप्टर 2
काम की बात करें तो रवीना टंडन की आगानी फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 है। वह इस फिल्म में दमदार भूमिका में दिखाई देंगी।

रवीना टंडन का डांस
कुछ समय पहले रवीना टंडन और सुनील शेट्टी ने शहर की लड़की के रीमेक वीडियो में एक साथ डांस करके सबका दिल जीत लिया था।


Click it and Unblock the Notifications