रवीना टंडन की बेटी के साथ सलमान खान की तस्वीर वायरल, एक्ट्रेस ने लिखी ये बात
सुपरस्टार सलमान खान को बच्चों से कितना ज्यादा लगाव है ये तो सभी जानते हैं और यही कारण है कि वो अक्सर बच्चों के साथ नजर आते रहते हैं। इस समय सलमान खान की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो एक बच्ची के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में वो काफी खुश लग रहे हैं। बता दें कि इस बच्ची का नाम राशा है और ये एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी है। जी हां रवीना टंडन और सलमान खान काफी अच्छे दोस्त है।
इस तस्वीर को साझा करते हुए रवीना टंडन ने लिखा है कि.. 'ये पुरानी तस्वीर है जिसमें राशा केवल 5 साल की थीं और अपने अंकल सलमान खान संग हैंगआउट कर रही थीं।' सलमान खान और बच्चों का रिश्ता काफी शानदार है।

इस समय सलमान खान फिल्म दबंग 3 की प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं और साथ ही वो फिल्म राधे की शूटिंग भी शुरु कर चुके हैं। दबंग 3 की बात करें तो ये फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
इस फिल्म में सलमान खान के साथ सई मांजरेकर भी नजर आने वाली है जो कि डेब्यू कर रही हैं। सई महेश मांजरेकर की बेटी है। फिल्म को प्रभु देवा ने निर्देशित किया है।


Click it and Unblock the Notifications