रवीना टंडन ने कहा बॉम्बे वेलवेट इस दुनिया से बाहर की फिल्म है!
रवीना का कहना है कि बॉम्बे वेलवेट फिल्म इस दुनिया के बाहर की फिल्म है। इसके अलावा रवीना ने कहा कि उन्होंने बॉम्बे वेलवेट के थोड़े बहुत शूट हो चुके सीक्वेंस देखे हैं और उन्हें ये फिल्म काफी अच्छी लगी रवीना ने कहा बॉम्बे वेलवेट का जो थोड़ा बहुत हिस्सा शूट हुआ है वह मैंने देखा है। फिल्म में मेरी बड़ी भूमिका नहीं है यह एक छोटी सी भूमिका है जिसमें मैं करन जौहर के साथ दिखूंगी। करन जौहर ने इस फिल्म में एक निगेटिव किरदार निभाया है। साथ ही बॉम्बे वेलवेट फिल्म में मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा नज़र आएंगे।
रवीना टंडन बॉम्बे वेलवेट के अलावा अनुराग की अगली फिल्म में भी नज़र आएंगी। लेकिन इस फिल्म में उनका काफी महत्वपूर्ण किरदार होगा। रवीना टंडन ने खुद कहा है कि ये दूसरी फिल्म बतौर एक्टर मेरे लिए काफी चैलेंजिग है। अनुराग की फिल्म का हिस्सा बनकर वैसे भी सितारे काफी लकी फील करते हैं। अब देखना है कि रवीना टंडन को इतने समय बाद फिल्म में देखना दर्शकों के लिए कितना मजेदार रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications
