''अंदाज अपना अपना का रीमेक कभी नहीं बन सकता....''
रवीना टंडन ने कहा कि फिल्म अंदाज अपना अपना को रीमेक किया ही नहीं जा सकता। वह क्लासिक फिल्म थी।
बॉलीवुड में यदि टॉप 10 कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट बनाई जाए तो शायद राजकुमार संतोषी निर्देशित 'अंदाज अपना अपना' जरूर शामिल होगी। और यही कहना है फिल्म की एक्ट्रेस रवीना टंडन का।
फिल्म 'मातृ' के प्रमोशन के दौरान फिल्मीबीट ने रवीना टंडन से बात की। इंटरव्यू के दौरान रवीना टंडन से जब पूछा गया कि उनकी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के रीमेक में वे आज के एक्टर्स में किसे किसे मुख्य किरदारों में देखना चाहेंगी!.. तो रवीना टंडन ने सीधा जवाब दिया- अंदाज अंदाज का रीमेक बनाया ही नहीं जा सकता।

उन्होंने हंसते हुए आगे कहा, दोबारा यदि इस फिल्म को कोई बनाना चाहता है तो डाइरेक्टर को चार ऐसे सितारे ढूंढने पड़ेंगे, जो आपस में बात नहीं करते।
इसके साथ ही रवीना टंडन ने एक मजेदार वाकया शेयर किया। उन्होंने बताया कि अंदाज अपना अपना के दौरान ना सलमान, आमिर में बात होती थी.. ना रवीना, करिश्मा में.. ना रवीना, आमिर में, ना सलमान, करिश्मा में.. कुल मिलाकर चारों एक दूसरे से बात नहीं करते थे।
एक बार शूटिंग के दौरान निर्देशक ने करिश्मा- रवीना को क्लाईमैक्स सीन के दौरान एक पोल से बांधकर छोड़ दिया था। फिर धीरे धीरे कर पूरी टीम वहां से बाहर निकल गई। आखिरकार हार कर दोनों एक्ट्रेसस को एक दूसरे से बात करनी पड़ी थी।


Click it and Unblock the Notifications











