13 साल बाद एक सुपरस्टार कमबैक....पोस्टर के साथ एलान कर दी रिलीज़ डेट!
रवीना टंडन की कमबैक फिल्म मातृ का लोगो और रिलीज़ डेट अनाउंस हो चुके हैं और उनके फैेन्स उन्हें वापस स्क्रीन पर देखने को काफी उत्साहित हैं। फिल्म का पहला लुक भी फैन्स को काफी पसंद आय़ा था।
रवीना टंडन एक बार फिर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं और वो भी धमाकेदार तरीके से। उनकी फिल्म मातृ 21 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है और फिल्म का लोगो रिलीज़ कर दिया गया है।
फिल्म औरतों के उन मुद्दों पर बात करती है जिन्हें कभी उठाया नहीं गया है पर ये समाज में घुसे बैठे हैं। वहीं फिल्म का पहला लुक देखकर ही फैन्स बेचैन हो उठे थे।

कुल मिलाकर देखा जाए तोरवीना टंडन वापस आ रही हैं। अब आप कहेंगे कि वो गईं कब थीं। लेकिन सब मानेंगे कि 2003 में सत्ता के साथ सबको अंदर तक हिलाने वाली रवीना टंडन ने 2004 में शादी के बाद, फिल्मों से नाता कम रखा। जो भी काम किया उस पर रवीना टंडन वाली छाप नहीं थी।
[10 साल बाद कमबैक...2017 की सबसे बड़ी टक्कर...टाईगर सलमान से!]
अब वो वापस आई हैं। बिल्कुल धाकड़। जैसी वो थीं - दमन, शूल और सत्ता जैसी फिल्मों में। उनकी अगली फिल्म का पहला देखकर भी फैन्स खुश थे। क्योंकि ये वो 13 साल पुरानी वाली रवीना टंडन हैं।
फिल्म मातृ द मदर अप्रैल में रिलीज़ होगी और रवीना टंडन एक बार फिर धमाकेदार अंदाज़ में वापसी करेंगी। हालांकि उन्होंने अनुराग कश्यप की बॉम्बे वेलवेट में भी काम किया था।
देखिए हाल ही में आए कुछ फर्स्ट लुक और पोस्टर जिन्होंने दर्शकों को खुश कर दिया-


Click it and Unblock the Notifications