'करियर के शुरुआत में स्टूडियो के फ्लोर साफ करती थी', रवीना टंडन ने अपने बॉलीवुड सफर पर किया खुलासा
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म केजीएफ में अपने अभिनय तारीफ बटोर रहीं अभिनेत्री रवीना टंडन ने बॉलीवुड में अपने शुरुआती दिनों की कठिनाइयों पर बात की है। अभिनेत्री ने कहा कि फिल्मी परिवार से आने के बावजूद उन्हें यहां कोई विशेषाधिकार नहीं मिला। फिल्म निर्माता रवि टंडन की बेटी, रवीना टंडन ने खुलासा कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में जगह खोजने के लिए अपना रास्ता खुद बनाना पड़ा।
रवीना ने कहा, "मैंने अपने करियर की शुरुआत स्टूडियो में साफ-सफाई का काम करते हुए की थी। मेरा काम बाथरूम और स्टूडियो की जमीन से उल्टियां साफ करना था। मैंने प्रहलाद कक्कड़ को शायद 10वीं क्लास से निकलने के बाद असिस्ट करना शुरु कर दिया था। तब लोग मुझे कहते थे कि तुम कैमरे के पीछे क्या कर रही हो। तुम्हें स्क्रीन के सामने होना चाहिए। और मैं कहती थीं, नहीं नहीं, मैं.. वो भी एक्ट्रेस? कभी नहीं.."

रवीना ने कहा, सच कहूं तो मैं आज इस इंडस्ट्री में डिफॉल्ट से हूं। मैंने यहां आते हुए कभी नहीं सोचा था कि मैं अभिनेत्री बनूंगी। अभिनेत्री ने फिर मॉडलिंग से एक्ट्रेस बनने तक के सफर को भी शेयर किया।

मॉडलिंग की शुरुआत
रवीना ने इंटरव्यू में खुलासा किया कि जब भी कोई मॉडल नहीं आती थी, तो प्रह्लाद कक्कड़ उन्हें ड्रेस अप करने और पोज देने के लिए कहते थे। एक्ट्रेस ने कहा, "फिर मैंने सोचा कि अगर मुझे यही सब करना है तो मैं बार-बार प्रह्लाद के ही लिए फ्री में काम क्यों करूं, क्यों न इसमें से कुछ पॉकेट मनी बनाऊं। और इसी सोच से मैंने मॉडलिंग की शुरुआत की.."

फिल्मों में शुरुआत
अभिनेत्री ने कहा, "मॉडलिंग करते करते फिर मुझे फिल्मों के ऑफर मिलते चले गए, जबकि मेरे पास न एक्टिंग की ट्रेनिंग थी, न डांस की ट्रेनिंग और न डायलॉग डिलीवरी की ट्रेनिंग। मुझे लगता है कि मैं बस सीखते-सीखते आगे बढ़ती रहीं।"

बॉलीवुड डेब्यू
रवीना टंडन ने साल 1991 में सलमान खान के साथ फिल्म पत्थर के फूल से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म हिट रही थी। इसके बाद रवीना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

तीन दशक तक जारी है सफर
रवीना टंडन को बॉलीवुड में 3 दशक से भी ज्यादा का समय हो चुका है और अभिनेत्री अभी भी लगातार काम कर रही हैं। पिछले साल आई वेब सीरीज आरण्यक के लिए रवीना को खूब तारीफ मिली थी।


Click it and Unblock the Notifications