..................... Raveena Tandon returned to the shooting a few days after her father's death, told the reason! पिता के निधन के कुछ दिनों बाद ही शूटिंग पर लौंटी रवीना टंडन, बताया ये कारण! - Hindi Filmibeat

पिता के निधन के कुछ दिनों बाद ही शूटिंग पर लौंटी रवीना टंडन, बताया ये कारण!

कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि इंडस्ट्री के मशहूर अदाकार रवीना टंडन के पिता का स्वर्गवास हो गया है। इसके बाद रवीना टंडन काम छोड़कर घर पर ही समय बिता रहीं थीं। उनके पिता का नाम रवि टंडन था और वो एक निर्माता थे। लेकिन अब एक खबर सामने आ रही है जो कि आपको चौकान के लिए काफी है। खबर है कि पिता के निधन के कुछ दिनों बाद, रवीना अपनी अनाम फिल्म की शूटिंग के लिए सेट पर वापस आ गई हैं।

रवि टंडन ने 11 फरवरी को 86 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। कथित तौर पर, फिल्म निर्माता की मृत्यु मुंबई के जुहू में हुई थी। रवीना टंडन अपने पिता रवि टंडन के निधन से बहुत परेशान हैं,

raveena tandon, रवीना टंडन

वह नहीं चाहती कि उनके निर्माताओं को उनकी अनुपलब्धता के कारण नुकसान उठाना पड़े। यही कारण है कि वो फिल्म के सेट पर तुरंत ही वापस लौट गईं हैं।

एक और सोर्स की मानें तो एक निर्माता की बेटी होने के नाते, वह समय और पैसे की कीमत को अच्छी तरह समझती है और इसलिए नहीं चाहेगी कि कोई भी उसके इंतजार में न छूटे। वह अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं और अपने अन्य पेशेवर कामों को भी जारी रखेंगी।

रवीना टंडन काफी समय के बाद धमाकेदार वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म एक बार फिर से उनको लाइमलाइट में लेकर आने वाली है। हालांकि इतनी जल्दी शूटिंग पर लौटने के कारण कुछ लोग उनसे सवाल भी कर रहे हैं। बता दें कि रवीना टंडन ने 90 के दशक में कई शानदार फिल्म की हैं और तगड़ी फैन फॉलोविंग रखतीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X