रवीना टंडन का सोशल मीडिया पर बड़ा खुलासा- पब्लिक ट्रांसपोर्ट में मेरे साथ छेड़छाड़ , चिमटी काटी गई
बॅालीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इस बार रवीना टंडन ने यह खुलासा किया है कि मुंबई की लोकल बस में उनके साथ छेड़छाड़ हो चुकी है। रवीना ने यह भी बताया कि वह भी मिडिल क्लास लड़कियों की तरह शारीरिक शोषण के बुरे अनुभव का सामना किया है। यह मामला एक ट्रोलर के सवाल के जवाब में सामने आया है।

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मेट्रो 3 कार शेड को आरे की जगह पर शिफ्ट करने की बात कही। जिस पर रवीना टंडन के साथ कई एक्ट्रेसेस ने अपनी राय जाहिर की है। इस पूरे मामले को लेकर एक ट्रोलर ने लिखा है कि क्या मुंबई के मिडिल क्लास जनता के संघर्ष के बारे में उन्हें कोई जानकारी भी है।

रवीना टंडन ने दी प्रतिक्रिया
रवीना ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि मैंने भी टीनएज के दिनों में लोकल ट्रेन और बसों में यात्रा की है। मेरे साथ भी कई बार यात्रा के दौरान छेड़छाड़ हुई है। मुझे चिमटी काटी गई है। जिससे कई सारी लड़कियां और महिलाएं गुजरती हैं, मेरे साथ भी वह सब कुछ हुआ है।

1992 में मैंने पहली बार कार खरीदी
रवीना ने आगे कहा कि साल 1992 में मैंने पहली बार कार खरीदी। हम सिर्फ एक प्रोजेक्ट के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। पर्यावरण और वन्य जीवों की सुरक्षा के साथ काटे जा रहे जंगलों के लिए भी जिम्मेदार होना पड़ेगा।

हर किसी की जिंदगी गुलाब के बिस्तर की तरह नहीं
एक और ट्रोलर को जवाब देते हुए रवीना ने लिखा कि हर किसी की जिंदगी गुलाब के बिस्तर की तरह नहीं होती। हर किसी का अपना संघर्ष होता है। जिन दिन बाढ़, प्राकृतिक आपदा आएगी सबसे पहले आम आदमी को प्रभावित करेगा। अमीर लोग सबसे पहले सब कुछ छोड़कर भागने वालों में से होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











