..................... Raveena Tandon rejected 'Prem Qaidi' due to a bold scene, didn't wanted to do zip-opening scene with hero - Hindi Filmibeat

Raveena Tandon ने बोल्ड सीन की वजह से रिजेक्ट कर दी थी ये फिल्म, करिश्मा कपूर को मिल गई पहली हिट!

By Filmibeat Desk
raveena-tandon-rejected-prem-qaidi-actress-said-she-didnt-wanted-to-do-zip-opening-scene-with-hero

Raveena Tandon rejected Prem Qaidi: 90 के दशक में एक के बाद एक हिट फिल्में देने वालीं एक्ट्रेस रवीना टंडन ने हाल ही में रिवील किया कि उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों को रिजेक्ट किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि वो कभी ऐसी फिल्मों का हिस्सा नहीं रही हैं, जिसे करने में वो अनकंफर्टेबल हों।

साल 1991 में फिल्म आई थी 'प्रेम कैदी', जिसमें एक्टर थे हरीश कुमार और इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था करिश्मा कपूर ने। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और करिश्मा का करियर चल निकला। लेकिन अब रवीना टंडन के खुलासा किया कि 'प्रेम कैदी' पहले उन्हें ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दिया।

एक्टर को खोलना था मेरी जिप

रवीना ने बताया कि फिल्म में एक बोल्ड सीन था, जिसे करने में वो सहज नहीं थीं। उन्होंने कहा, "प्रेम कैदी में वेंकटेश के साथ मुझे अप्रोच किया गया था, लेकिन मैंने इंकार कर दिया। उसमें एक सीन था जिसमें मेरी ड्रेस की चेन (zip) एक्टर को खोलना था। उस वक्त मैं बहुत छोटी थी। ये जब मैंने सुना तो मैं शॉक्ड थी कि मैं ये कैमरे पर कैसे कर सकती हूं। मैंने इसीलिए फिल्म को करने से साफ मना कर दिया.. क्योंकि मैं कम्फर्टेबल नहीं थी।"

कमर्शियल फिल्में करते करते बोर हो गई थी

अपने फिल्मों की चुनाव पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, "पहले मैं एक कमर्शियल एक्ट्रेस थी। लेकिन एक बार जब मैं सुनील शेट्टी के साथ एक गाना शूट कर रही थी तो मेरी सोच अचानक से बदली और मैंने बहुत गंभीरता से सोचा कि कब तक मैं यही सब करती रहूंगी और कब एक एक्ट्रेस के तौर पर बड़ी बनूंगी।"

निर्भया मामले के बाद मैं पूरी तरह हिल गई थी

रवीना टंडन ने आगे कहा, "लोग आज मुझसे पूछते हैं कि मैंने ज्यादा क्यो नहीं की? लेकिन मैं बताना चाहती हूं कि दिल्ली के निर्भया मामले के बाद मैं पूरी तरह हिल गई थी। इसलिए मेरे लिए बहुत जरूरी था कि मैं 'मातृ' फिल्म करूं। भ्रष्टाचार बढ़ा तो मैंने शूल की। फिर मैंने एक फिल्म की, जिसका नाम था "जागो".. आज, मैं केवल चुनौतीपूर्ण किरदार करना चाहती हूं, विशेष रूप से वह जो सामाजिक मुद्दों से संबंधित है। हमें प्रासंगिक मुद्दों को जीवित रखने की जरूरत है।"

Read more about: raveena tandon karisma kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X