रवीना टंडन ने दिया टिप टिप बरसा पानी रीमेक पर जवाब, अक्षय कुमार का जमकर उड़ा मज़ाक
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ, रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी के लिए अक्षय कुमार की 90 की सुपरहिट फिल्म मोहरा का गाना टिप टिप बरसा पानी वापस से रिक्रिएट करने जा रहे हैं। तब से अक्षय कुमार को आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। अब गाने की असली हीरोइन, रवीना टंडन ने पहली बार इस रीमेक पर बात करते हुए इसे हरी झंडी दे ही दी है।
दरअसल, स्पॉटबॉय को दिए एक इंटरव्यू में इस गाने पर बात करते हुए रवीना टंडन का कहना था कि बहुत बढ़िया। मुझे रीमेक बहुत पसंद है। इस गाने को लेकर हर जगह अक्षय कुमार का काफी मज़ाक उड़ाया जा रहा है।

कुछ दिनों पहले अक्षय ने ट्वीट करके कहा कि वो बहुत खुशकिस्मत हैं कि उन्हें अपने ही गाने का रीमेक करने का मौका मिल रहा है। अक्षय ने साथ में ये भी लिखा कि अगर कोई और ये गाना रीमेक करता तो उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगता।
अक्षय का ये पोस्ट पढ़कर ट्विटर पर उनका मज़ाक उड़ा और उनसे पूछा गया कि गाने में वो थे कहां। गौरतलब है कि टिप टिप बरसा पानी अगर फैन्स को याद है तो केवल रवीना टंडन के कारण। अब देखना है कि कैटरीना रवीना वाला जादू चला पाती हैं या नहीं।
देखिए बॉलीवुड के कुछ चार्टबस्टर रीमेक गाने


Click it and Unblock the Notifications