"इंडस्ट्री में ऐसे घटिया लोग हैं, जो आपको फेल करने की प्लानिंग करते हैं, मैं इस दर्द से गुजरी हूं"
रवीना टंडन ने हाल में ही हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सुशांत सिंह राजपूत, अफवाहों, करण जौहर व बॉलीवुड में होने वाली पॉलटिक्स पर बयान दिया। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद जारी अफवाहों को लेकर रवीना टंडन ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि लोगों को कहने के साथ साथ सोचने की जरूरत है कि जो शख्स इस दुनिया में है ही नहीं, उसके बारे में ऐसे गॉसिप्स...ये गुजर चुके अभिनेता का अपमान है।
बता दें सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद रवीना टंडन ने ट्विटर पर कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में मतलबी गैंग है। उन्होंने कहा था कि फिल्म का हीरो उनकी गर्लफ्रेंड की चलती है, वह किसी को फिल्म से हटवा भी देते हैं। यहां पर चम्मचागिरी न करो तो आपके करियर को फेक खबरों के जरिए भी खराब कर दिया जाता है। कुछ लोग ऐसे माहौल में सर्वाइव कर जाते हैं और कुछ लोग नहीं।
raveena tandon reaction sushant singh rajput bollywood रवीना टंडन सुशांत सिंह राजपूत प्रतिक्रिया बॉलीवुड


Click it and Unblock the Notifications