एयरपोर्ट पर पौधा लेकर पहुंची रवीना टंडन, राशा थडानी के लुक्स ने फिर घायल किया जिगर!

रवीना टंडन इस वक्त चर्चा में हैं क्योंकि वो अपनी बेटी राशा थडानी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई हैं। इस वीडियो की खास बात ये है कि रवीना टंडन ने अपने हाथ में एक पौधा पकड़ा हुआ है जिसको लेकर वो एयरपोर्ट से बाहर आई हैं।
इसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को कहना है कि ये हवाई में जहाज में ये ले सकते हैं हैं क्या? वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि राशा और रवीना बाहर निकल रही हैं और पैपराजी के लिए पोज दे रही है। इसके बाद रवीना चली जाती हैं लेकिन राशा लगातार पोज देती रहती हैं।
इस वीडियो को वायरल भयानी ने साझा किया है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''क्या मतलब ये ट्विंकल खन्ना नहीं है।'' एक ने लिखा, ''ओह, उसकी बेटी ने इतनी कम उम्र में नाक की सर्जरी करवा ली...उसकी नाक कई साल पहले अलग दिखती थी।''
एक ने लिखा, ''बहुत सुंदर है।'' एक ने लिखा, ''कहर ढा रही है ये तो।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं और लोग बातें कर रहे हैं। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रवीना टंडन की खूबसूरती तो लाजवाब है लेकिन उनकी बेटी राशा थडानी भी इंडस्ट्री में सबसे पसंदीदा स्टारकिड बन चुकी हैं।
राशा अपनी मां के ही नक्शे कदमों पर चलकर जल्दी ही बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी कर चुकी है। एक इंटरव्यू के दौरान रवीना ने कहा था कि वह चाहती है कि उनकी बेटी भी उनकी तरफ फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस बने और अपने पैरों पर खड़ी हो जाए। फिलहाल आप देखिए ये वायरल वीडियो जो कि खबरों का हिस्सा है..


Click it and Unblock the Notifications