मोदी के स्वच्छता अभियान के रवीना टंडन ने पढे़ मथुरा में कसीदे
श्रीकृष्ण नगरी मथुरा पहुंचकर अभिनेत्री रवीना टंडन को काफी अच्छा लगा। मथुरा शहर घूमने के बाद रवीना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के विषय में कसीदे पढे़। अभिनेत्री रवीना टंडन मथुरा के एक ज्वैलरी शो रुम का उदघाटन करने पहुंची थीं।

संवाददाताओं से बातचीत में रवीना टंडन ने स्वच्छता मिशन की प्रशंसा करते हुए सभी से इसे सर्मथन देने की अपील की है। रवीना ने यह भी कहा कि उन्हें श्री कृष्ण की नगरी में आकर अच्छा लगा।
रवीना टंडन ने लोगों से बाढ प्रभावित जम्मू एवं कशमीर में राहत कार्यो के लिए खुलकर योगदान देने की भी अपील की। रवीना टंडन काफी से पर्दे से दूर हैं।


Click it and Unblock the Notifications











