..................... Raveena Tandon to Play Benazir Bhutto in Biopic? - Hindi Filmibeat

Oooo..विद्या नहीं अब रवीना बनेंगी बेनजीर भुट्टो!

[बॉलीवुड न्यूज] इस बात पर काफी दिनों से चर्चा है कि पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो बॉलीवुड में एक बॉयोपिक बनने वाला है। कुछ दिनों पर अफवाह गर्म हुई थी कि इस रोल के लिए विद्या बालन को लॉक किया गया है। लेकिन खबरों की मानें तो, विद्या के पास समय न होने की वजह से यह फिल्म अब उनके हाथों से निकलकर रवीना टंडन को मिल गई है।

raveena tondon

जी हां, रवीना टंडन, जो बॉलीवुड से काफी समय से दूर हैं, एक धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित एक्ट्रेस रवीना टंडन पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टों के जीवन पर बनने वाली फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका निभाएंगी। वहीं, खबरों की मानें तो रवीना इस फिल्म को प्रड्यूस भी करना चाह रही हैं।

इस फिल्म को लेकर रवीना भी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने फ़िल्म के पटकथा लेखक के साथ बैठक भी की और उन्होंने स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव की भी सलाह दी है। आपको बता दें, बेनजीर भुट्टो की जिंदगी काफी चर्चा का हिस्सा रही है। जबकि 27 दिसंबर 2007 को रावलपिंडी में हुए एक बम हमले में बेनज़ीर की मौत भी काफी विवादस्पद रही थी।

लिहाजा, रवीना टंडन से उम्मीद की जा सकती है कि वे इस किरदार को बखूबी निभा ले जाएंगी। रवीना 3 साल के बड़े पर्दे दिखेंगी। इससे पहले साल 2012 में वे फ़िल्म 'बुड्ढा होगा तेरा बाप' में अमिताभ बच्चन के साथ दिखी थीं। जबकि रणबीर कपूर के साथ बॉम्बे वेलवेट में भी उनकी छोटी सी भूमिका है। बहरहाल, मान सकते हैं कि रवीना टंडन बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X