..................... Raveena Tandon opens up on working with Akshay Kumar - Hindi Filmibeat

अक्षय के साथ काम पर कुछ ऐसा था रवीना टंडन का रिएक्शन..

अक्षय कुमार के साथ काम करने के एक्सपीरियेंस पर जब रवीना टंडन ने खुलकर बयान दिया।

By Shweta

90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस रवीना टंडन जिनकी जोड़ी गोविंदा से लेकर अक्षय कुमार तक के साथ हिट रही थी। अक्षय कुमार और रवीना टंडन काफी अच्छे दोस्त भी हुआ करते थे। हाल में ही तू चीज बड़ी है मस्त मस्त के लॉन्चिंग पर अक्षय कुमार से पूछा गया था कि उनका रवीना टंडन के साथ काम करने का अनुभव कैसा था।

इस पर अक्षय कुमार ने कहा था कि "मैंने और रवीना टंडन ने साथ में लगभग 4-5 फिल्मों में काम किया और मुझे काफी कुछ सीखने को मिला। दोनों ने साथ में कई अच्छे गाने दिए हैं। टिप टिप बरसा पानी मेरा आज भी फेवरिट गाना है। उनके साथ काम करके आज भी मैं गौरवान्वित महसूस करता हूं।"

[अब इस एक्ट्रेस को मिला सलमान खान का साथ...]

रवीना टंडन से हाल में रिर्पोटर ने जब अक्षय कुमार का रिएक्शन बताया तो उन्होंने कहा कि ये अक्षय कुमार की अच्छाई है कि उन्हें मेरे साथ काम करके अच्छा लगा। मुझे भी अक्षय कुमार के साथ काम करके काफी अच्छा लगा। टिप टिप बरसा पानी मेरा भी फेवरिट गाना है।"

रवीना टंडन ने ये भी कहा कि उन्हें अक्षय कुमार के साथ काम करके काफी मजा आया और काफी कुछ सीखने को मिला। अब भले बीते समय में दोनों के रिश्ते जिस वजह से भी खराब हुए हैं लेकिन समय के साथ दोनों सबकुछ भूल चुके हैं।

raveena-tandon-opens-up-on-working-with-akshay-kumar

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X