..................... Raveena Tandon once revealed that she did her first film because of Salman Khan - Hindi Filmibeat

'सलमान मेरे पहले हीरो हैं...', Raveena Tandon ने Salman Khan की वजह से की थी अपनी पहली फ़िल्म

Raveena Tandon

Raveena Tandon On Salman Khan: रवीना टंडन 90 के दशक की एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने पूरे करियर में काफी लाजवाब फिल्में दी है। हालांकि उन्होंने अपने करियर की शुरूआत सलमान खान की फिल्म 'पत्थर के फूल' से की थी। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि रवीना टंडन ने इस फिल्म में काम करने से पहले तकरीबन 5 फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया था।

सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रवीना टंडन अपने करियर में सफल होने का पूरा श्रेय सलमान खान को देती हुई नजर आ रही है। इस दौरान रवीना टंडन ने बताया कि मैं कॉलेज के फर्स्ट ईयर में थी। हम लोग केंटीन में बैठे हुए थे। तब मेरे पास में विवेक वासवानी और अनंत बलानी बैठे हुए थे। जो सलमान खान की दूसरी फिल्म के लिए हीरोइन ढूंढ रहे थे।

रवीना टंडन ने आगे बात करते हुए बताया कि "मेरी जिंदगी जिसने बदल दी। वो सलमान खान है। ये मेरे लिए बहुत स्पेशल है। ये मेरे पहले हीरो हैं। सलमान की वजह से ही मैंने अपनी पहली फिल्म पत्थर के फूल की थी। बहुत लोगों को यह बात नहीं पता है कि बहुत सारी फिल्में मुझे ऑफर हुई थी। लेकिन मैंने मना कर दिया था।"


एक्ट्रेस ने आगे बात करते हुए बताया कि "जब मुझे सलमान खान की फिल्म पत्थर के फूल ऑफर हुई थी तो मैं अपनी कॉलेज की कैंटीन में बैठी हुई थी। तो मैंने अपने दोस्तों को कहा कि मुझे सलमान खान के साथ में फिल्म ऑफर हुई है। तो मेरे दोस्तों ने कहा कि इस फिल्म को मना मत करना और हम सलमान खान खान को देखने के लिए शूटिंग पर आएंगे और बाद में तुम फिल्में करना छोड़ देना। सलमान खान की वजह से ही मैंने पहली फिल्म की थी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X