..................... 46 की उम्र में रवीना टंडन बन गईं नानी, कहा मां- बेटी के बीच सिर्फ 11 का है अंतर | Raveena Tandon on becoming a mom at 21, grandmother at the age of 46 - Hindi Filmibeat

46 की उम्र में रवीना टंडन बन गईं नानी, कहा- 'बेटी और मेरी उम्र में सिर्फ 11 साल का है अंतर'

By Filmibeat Desk

बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और दमदार अभिनेत्रियों में शुमार रवीना टंडन ने महज 21 साल की उम्र में मां बनने का फैसला ले लिया था। उन्होंने दो लड़कियों को गोद लिया था- छाया और पूजा। उनकी बड़ी बेटी तब 11 वर्ष की थी। अब उनकी दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है और दोनों मां भी बन चुकी हैं।

बेटी के साथ रिश्ते पर रवीना टंडन कहती हैं, "जब 'नानी' शब्द आता है तो लोग 70 या 80 वर्ष की महिला के बारे में सोचते हैं। जब मैंने मेरी बच्चियों को गोद लिया था तब बड़ी बच्ची 11 वर्ष की थी। इसके चलते हमारे बीच मात्र 11 वर्ष का ही अंतर था। अब वह मां बन गई है। वह मेरे लिए दोस्त जैसी है लेकिन हमारा रिश्ता एक मां-बेटी का भी है और उनके बच्चों की मैं नानी बन गई हूं।"

Raveena Tandon

रवीना ने कहा, "लोगों ने उस वक्त मेरे फैसले को लेकर काफी कुछ कहा था लेकिन जैसा कि वे कहते हैं, जो होना तय है, वह होगा। मुझे इससे अच्छा आशीर्वाद नहीं मिल सकता था।" बता दें, पूजा और छाया दोनों रवीना की कजिन सिस्टर की बेटियां हैं जिनकी एक रोड एक्सिडेंट में मौत हो गई थी।

रवीना ने बताया- "जिस तरह दोनों बच्चियों के पिता उनके साथ व्यवहार करते थे, वह मुझे पसंद नहीं आया, इसीलिए मैं दोनों लड़कियों को अपने साथ ले आई। यह मेरे लिए स्वाभाविक था। मैं लड़कियों को वह जीवन देना चाहती थी जिसके वे हकदार थीं। मैं एक अरबपति नहीं हूं, लेकिन मैं जो कर सकती हूं वह मैंने किया।"

गौरतलब है कि, रवीना टंडन की बेटी छाया एयर होस्टेस है और पूजा एक इवेंट मैनेजर हैं। साल 2004 में रवीना टंडन ने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थदानी से शादी की है। इनके साथ उनके दो बच्चे हैं राशा और रणबीरवर्धन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X