चकाचौंध छोड़ भक्ति में लीन हुई रवीना टंडन, वेस्टर्न ड्रेस के साथ गले में डाली तुलसी माला, वीडियो वायरल
Raveena Tandon Wears Tulsi Mala: सोशल मीडिया पर इस समय बॉलीवुड की 'मस्त-मस्त गर्ल' कहीं जाने वाली रवीना टंडन काफी चर्चा में बनी हुई है। दरअसल हाल ही में उनका एक नया वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसमें उनका अंदाज देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

अभिनेत्री ने पहनी गले में तुलसी की माला
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस वायरल वीडियो में रवीना टंडन बहुत ही खूबसूरत ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही है। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात यह है कि उन्होंने गले में तीन लेयर वाली पवित्र तुलसी की माला पहनी हुई है। वेस्टर्न लुक के साथ उन्होंने पारंपरिक तुलसी की माला पहनी और उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
फैन्स ने दिए रिएक्शन
रवीना टंडन का यह आध्यात्मिक और सादगी भरा अंदाज अब लोगों को काफी पसंद आ रहा है और इस वीडियो पर काफी लोग तो कमेंट करते हुए भी देखे जा सकते हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि रवीना मैं हमेशा की तरह ही बेहद ग्रेसफुल लग रही है। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि इतनी बड़ी स्टार होने के बावजूद भी अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहना वाकई काबिले तारीफ है।
आध्यात्मिक की तरफ झुकती जा रही है रवीना टंडन
ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब रवीना टंडन का ऐसा भक्ति वाला अंदाज नजर आया हो। कुछ वक्त पहले वह ऋषिकेश की सड़कों पर स्कूटी चलाते और गंगा आरती में लीन होते हुए भी नजर आई थी। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस अंदाज की खूब तारीफ भी करते नजर आए और इस उम्र में भी इतनी फिट होने को लेकर उनसे सवाल भी करते हुए दिखाई दिए।


Click it and Unblock the Notifications