90s की सुपरस्टार..सालों बाद फिल्म में वापसी..पोस्टर भी धमाकेदार
नब्बे की सुपरस्टार एक्ट्रेस रवीना की फिल्म मातृ का पोस्टर आया है जो इतना बेहतरीन है कि आप भी उसे देखते रह जाएंगे।
90 के दशक की सुपरस्टार एक्ट्रेस रवीना टंडन काफी सालों बाद फिल्म में वापसी कर रही हैं। उनकी फिल्म मातृ का पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म का पोस्टर देखकर आप रवीना टंडन की तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगी। वो वाकई पोस्टर में काफी दमदार लग रही हैं।
[लड़ाई में अक्षय और ट्विंकल में किसकी होती है जीत..ट्विंकल ने किया खुलासा]
फिल्म को डायरेक्ट अस्तर सैय्यद कर रहे हैं तो साथ ही फिल्म में स्लमडॉग मिलेनियर के एक्टर मधुर मित्तल भी हैं। रवीना टंडन ने कहा था कि फिल्म सिस्टम पर कटाक्ष करती है और साथ ही क्या होना चाहिए ये भी बताती हैं। रवीना टंडन ने फिल्म के बारे में बातचीत के दौरान बताया था कि वो जब पहले कुछ दिन शूट की थी तब भी पूरे सप्ताह के लिए डिस्टर्ब हो गई थीं।

फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार है। पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान ने जिंदगी ए जिंदगी एक ट्रैक भी फिल्म के लिए तैयार किया है। जो काफी इमोशनल है। रवीना टंडन काफी समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं।


Click it and Unblock the Notifications