Padma Awards 2023: 106 पद्म पुरस्कारों का हुआ एलान, रवीना टंडन, एमएम कीरावनी भी होंगे सम्मानित, देंखे लिस्ट

Padma Awards 2023: पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है और इसमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल हैं। 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर साल 2023 के पद्म पुरस्कारों की सूची जारी कर दी गई है। इस साल इस बार कुल 106 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। जिनमें 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल हैं।
कला के क्षेत्र की बात करें तो फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन और संगीतकार एमएम कीरावनी पद्मश्री से सम्मानित किये जाएंगे। वहीं, तबलावादक जाकिर हुसैन पद्म विभूषण से सम्मानित होंगे। इनके अलावा भी कला के क्षेत्र से कई दिग्गजों का नाम सूची में शामिल है।
पद्म पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा आमतौर पर हर साल मार्च/अप्रैल के आसपास राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किए जाते हैं। इस बार 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं हैं और सूची में विदेशियों/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई की श्रेणी के 2 व्यक्ति और 7 मरणोपरांत पुरस्कार प्राप्त करने वाले भी शामिल हैं।
रवीना टंडन
एक्ट्रेस रवीना टंडन को भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया है और हिंदी सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। 2022 में वो फिल्म केजीएफ 2 में दिखी थीं। साथ ही वेब सीरीज का हिस्सा भी रह चुकी हैं। बता दें, रवीना टंडन साल 2002 से PETA संस्था से भी जुड़ी हुई हैं।
एमएम कीरावनी
संगीतकार बीते दिनों काफी चर्चा में रहे क्योंकि इन्हें फिल्म RRR में अपने गाने 'नाटू नाटू' के लिए सर्वश्रेष्ठ ओरिजनल स्कोर के ग्लोडन ग्लोब अवार्ड से सम्मानित किया गया। फिलहाल यह गाना ऑस्कर की रेस में भी शामिल है। कीरावनी इससे पहले भी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को यादगार गीत दे चुके हैं।
जाकिर हुसैन
जाकिर हुसैन प्रसिद्ध तबलावादक और संगीतकार हैं। उन्हें इस साल पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। संगीत के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए इससे पहले उन्हें साल 1988 में पद्मश्री और 2002 में पद्मभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications












