पैपराजी की तरफ भागीं, पकड़ा और ऐसे की मस्ती, रवीना टंडन का ये वीडियो देख आप भी बन जाएंगे फैन!

Raveena Tandon with Paparazzi- रवीना टंडन इस वक्त काफी चर्चा में रहती हैं। भले ही वो कोई फिल्म नहीं कर रही हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वो नजर आती रहती हैं। उनका एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है जिसमें वो पैपराजी के साथ मस्ती करती हुईं नजर आ रही हैं।
रवीना टंडन इस दौरान पोज दे रही थीं कि तभी हमेशा की तरह लेफ्ट राइट की आवाज आने लगी। रवीना टंडन दौंड़ी और पैपराजी को लपककर पकड़ लिया। इसके बाद वो पूछने लगीं कि ये लेफ्ट राइट क्या है।
उन्होने फोटोग्राफर के साथ काफी मस्ती की और पीठ पर मस्ती वाला एक तमाचा जड़ दिया। इसके बाद रवीना टंडन का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। वीडियो को पोस्ट करते हुए Viral Bhayani ने लिखा है, ''पैप्स के साथ मस्ती! बैंगनी रंग की पोशाक में रवीना टंडन बेहद खूबसूरत लग रही हैं।''
जैसे ही वीडियो सामने आया लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''जब मैं 10वीं में था तब रवीना जी सबसे पसंदीदा अभिनेत्री थीं.. अभी भी जवान दिखती हैं.. प्रेरणा देती रहिए मैम।'' एक का कहना था, ''रवीना को मत सिखाओ पोज़ देना...पुरानी खिलाड़ी वह वो..।''
एक ने लिखा, ''वह अभी भी प्रोत्साहन देती हैं। रोंगटे खड़े कर रही है।'' एक का कहना था, अच्छा इशारा....डाउन टू अर्थ। एक ने लिखा, ''मैं उससे एक बार मिला था, वह बहुत अच्छी और मिलनसार थी।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं।
लोग लगातार उनकी तारीफ ही कर रहे हैं। हालांकि रवीना ने रिएक्ट नहीं किया है। 49 साल की रवीना टंडन आज भी खूबसूरती में किसी को भी मात दे देती हैं। फिलहाल आप देखिए उनका ये वीडियो जो कि आपको उनका फैन बना देने के लिए काफी है...


Click it and Unblock the Notifications