#FirstLook: जब 13 साल बाद एक सुपरस्टार आता है तो ऐसे आता है!

रवीना टंडन एक बार फिर धमाकेदार वापसी कर रही हैं। कम से कम उनकी तस्वीर, उनका लुक और उनके हाव भाव तो यही कहते हैं। फिल्म का नाम भी एकदम धमाकेदार है।

रवीना टंडन वापस आ रही हैं। अब आप कहेंगे कि वो गईं कब थीं। लेकिन सब मानेंगे कि 2003 में सत्ता के साथ सबको अंदर तक हिलाने वाली रवीना टंडन ने 2004 में शादी के बाद, फिल्मों से नाता कम रखा। जो भी काम किया उस पर रवीना टंडन वाली छाप नहीं थी।

अब वो वापस आई हैं। बिल्कुल धाकड़। जैसी वो थीं - दमन, शूल और सत्ता जैसी फिल्मों में। उनकी अगली फिल्म का पहला लुक सामने आया है और उन्हें देखकर खुशी होगी, अच्छा लगेगा। क्योंकि ये वो 13 साल पुरानी वाली रवीना टंडन हैं।

raveena-tandon-makes-an-impact-with-this-first-pic-from-the-mother

फिल्म द मदर इस साल मई - जून में रिलीज़ होगी और रवीना टंडन एक बार फिर धमाकेदार अंदाज़ में वापसी करेंगी। हालांकि उन्होंने अनुराग कश्यप की बॉम्बे वेलवेट में भी काम किया था।

और शादी के बाद भी लगातार फिल्में की लेकिन जैसा कि हमने कहा कि वो अपनी वाली रवीना टंडन काफी समय से परदे से गायब हैं।
[#Poster: 2017 का पहला पोस्टर जो दिल छू जाएगा]

अब जब रवीना का पहला लुक आ चुका है तो उनके फैन्स काफी एक्साइटेड हैं। वैसे भी रवीना टंडन की ये तस्वीर देखकर तो फिलहाल यही लग रहा है कि ये फिल्म काफी शानदार होगी। देखिए हाल ही में आए कुछ फर्स्ट लुक और पोस्टर जिन्होंने दर्शकों को खुश कर दिया -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X