हील्स से मारकर और बाल नोचकर लड़ती थीं रवीना टंडन और करिश्मा कपूर, एक्ट्रेस ने बताया, अब कैसा है रिश्ता!

Raveena Tandon- Karisma Kapoor: 90 के दशक में टॉप एक्ट्रेसस रहीं रवीना टंडन और करिश्मा कपूर की कैट फाइट के बहुत चर्चे रहे हैं। कभी अजय देवगन को लेकर, तो कभी फिल्मों को लेकर दोनों के बीच काफी मनमुटाव रहा है, जो फिल्मों के सेट पर भी सबने देखा है। ऐसे में हाल के एक इंटरव्यू के दौरान रवीना टंडन से जब करिश्मा के साथ उनकी दोस्ती पर सवाल किया गया, तो एक्ट्रेस ने कहा कि हमारे दोस्तों का सर्कल अलग है।
रवीना से पूछा गया कि 90 के दशक की ऐसी कौन सी अभिनेत्रियां हैं, जो आज भी उनकी दोस्त हैं? इसके जवाब में रवीना ने जूही चावला, माधुरी दीक्षित, शिल्पा शेट्टी, काजोल, रानी मुखर्जी, मनीषा कोइराला और नीलम का नाम लिया।
इनके साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर रवीना टंडन ने कहा, "हम जब भी मिलते हैं तो गर्मजोशी से मिलते हैं और कई बार हम एक साथ पार्टी करते हैं, यहां तक कि उन दिनों में भी हम ये सब करते थे। मैं उर्मिला को उनके घर लेने जाती थी, फिर हम होली की पार्टियों में साथ-साथ जाया करते थे।"

करिश्मा कपूर से दोस्ती
वहीं, करिश्मा कपूर के साथ उनकी दोस्ती पर पूछे जाने के बाद उन्होंने कहा, "हम सोशल तौर पर मिलते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि उनके दोस्तों का एक सेट सर्कल है।"
बता दें, कुछ समय पहले रवीना टंडन ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि एक एक्ट्रेस ने उन्हें चार फिल्मों से बाहर निकलवा दिया था।

अंदाज अपना अपना के वक्त नहीं होती थी बात
इस फिल्म की शूटिंग के समय कोई किसी से बात नहीं करता था। रवीना और करिश्मा ने तो पूरी फिल्म बिना बात किए शूट कर डाली थी। जबकि इस फिल्म को बनने में तीन साल का समय लग गया था। उस वक्त अजय देवगन को लेकर दोनों के बीच काफी तनाव था।

यूं होते थे झगड़े
उस दौरान, रवीना टंडन का अजय देवगन से ब्रेकअप हुआ था वहीं करिश्मा कपूर, अजय देवगन को डेट कर रही थीं। अंदाज़ अपना अपना के बाद दोनों आतिश नाम की एक फिल्म शूट कर रहे थे और फराह खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दोनों इतनी बचकानी थीं कि एक दूसरे को कभी अपनी विग से मारती थीं तो कभी जानबूझकर हील से एक दूसरे के पैर पर चोट कर देती थीं। फराह का कहना था कि आज ये सब सोचकर रवीना और करिश्मा को भी हंसी आती होगी कि ये पता नहीं किस तरह का बचकाना झगड़ा था।

4 फिल्मों से निकलवा दिया था
साल 1997 में रेडिफ के साथ एक इंटरव्यू में रवीना टंडन ने कहा था, "मैं एक्ट्रेस का नाम नहीं लूंगी, लेकिन वह इनसिक्योर थी। उसने मुझे चार फिल्मों से निकलवा दिया था। मुझे उसके साथ एक फिल्म करनी थी, लेकिन वह प्रोड्यूसर और एक्टर के करीब थी। इसलिए ये चीजें हुईं, लेकिन मैं इस तरह के खेल नहीं खेलती हूं।"


Click it and Unblock the Notifications