..................... Raveena Tandon hits at star wives on supporting their molestor husbands - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड की बीवियां अपने स्टार पति की हरकतें छिपाती हैं - अक्षय कुमार पर भड़कीं रवीना टंडन

Recommended Video

Tanushree Dutta Nana Patekar Controversy: Raveena Tandon Slams Akshay Kumar & Twinkle | FilmiBeat

रवीना टंडन उन चंद लोगों में से हैं जो खुलकर तनुश्री दत्ता के साथ नाना पाटेकर के विरोध में खड़ी दिखाई दी हैं। हाल ही में तनुश्री को ट्विंकल खन्ना का साथ मिला लेकिन तनुश्री ने साफ कहा कि मैम आप भले ही मेरा सपोर्ट कर रही हों लेकिन आपके पति, नाना पाटेकर के साथ हाउसफुल 4 की शूटिंग कर रहे हैं।

वहीं अब रवीना टंडन ने तनुश्री का सपोर्ट करते हुए कहा कि मैं उसके साथ हूं, भले ही मैंने नाना पाटेकर का ये रूप नहीं देखा लेकिन फिल्म इंडस्ट्री की चुप्पी मुझे खल रही है। वहीं उन्होंने स्टार्स की पत्नियों को लताड़ते हुए कहा कि ऐसे आदमियों की बीवियों का चुप रहना काफी गलत बात है।

raveena-tandon-hits-at-star-wives-on-supporting-their-molestor-husbands

रवीना टंडन ने साफ कहा कि कोई पुरूष काम की जगह पर महिला का उत्पीड़न कैसे कर पाता है? क्योंकि इंडस्ट्री में ऐसी बीवियां और गर्लफ्रेंड हैं जो अपने पतियों की हरकतें जानने के बाद भी चुप रह जाती हैं। ये स्टार्स अपनी हीरोइनों को रिप्लेस करवा देते हैं जब सारी फ्लर्टिंग खत्म हो जाती है, उन नई मछलियों से जिन्हें वो फंसा सकें।

रवीना ने भले ही इस ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया हो लेकिन इंटरनेट ने उनके ट्वीट को सीधा जोड़ा अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना से। गौरतलब है कि रवीना टंडन ने साफ कहा था कि अक्षय कुमार ने उनका इस्तेमाल किया और फिर उन्हें छोड़ दिया और ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली।

इससे पहले, रवीना टंडन कंगना रनौत का भी साथ दे चुकी हैं और कह चुकी हैं कि बॉलीवुड के मर्दों की फितरत ही ऐसी है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ उस दिन का जिस दिन नाना पाटेकर ने सेट पर तनुश्री से बद्तमीज़ी की थी। तनुश्री अपनी कार में बैठकर घर जाना चाह रही थीं लेकिन नाना पाटेकर के बुलाए गुंडे उनकी गाड़ी घेरकर खड़े हो गए। कुछ गाड़ी के बोनट पर चढ़ गए तो कुछ गाड़ी के ऊपर।

ये वीडियो देख हर कोई तनुश्री के प्रति सहानुभूति रखता दिखा। रवीना ने भी ट्वीट किया मैं सोच भी नहीं सकती कि ये लड़की किस चीज़ से गुज़री होगी। जिस तरह शांति से ये कार के अंदर बैठी है वो काबिले तारीफ है। इन सारे गुंडों को ढूंढ कर जेल में डालना चाहिए।
[VIDEO: तनुश्री दत्ता के कार पर हमला, देखकर दहल जाएंगे आप]

वैसे आपको पढ़ाते हैं रवीना टंडन का एक पुराना इंटरव्यू जहां उन्होंने अजय देवगन पर भी जमकर कीचड़ उछाला था। उस दौरान अजय और रवीना डेट कर रहे थे। फिर अजय की ज़िंदगी में आईं करिश्मा कपूर जिसके बाद अजय ने कई फिल्मों से रवीना को रिप्लेस करवा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X