Shock..सुपरस्टार की कमबैक फिल्म..प्रमोशन के लिए कर दिया मना..क्योंकि..
रवीना टंडन की कमबैक फिल्म मातृ-द मदर इस साल अप्रैल में रिलीज होने जा रही है। लेकिन रिलीज से पहले रवीना टंडन ने इस फिल्म को प्रमोट नहीं करने का फैसला लिया है।
बॅालीवुड स्टार रवीन टंडन लंबे समय बाद इस साल वापसी के लिए तैयार हैं। हाल ही में इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है। महिल आधारित फिल्मों की फेहरिस्त में रवीना टंडन की मातृ -द मदर का भी नाम शामिल हो गया है।
यह फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज होगी। लेकिन रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। मिली जानकारी के अनुसार रवीन टंडन अपनी इस फिल्म का प्रमोशन नहीं करेंगी। इसकी वजह द वायरल फीवर के संस्थापक अरुणाभ कुमार पर यौन उत्पीड़न का आरोप है।

जी हां। रवानी टंडन अपनी इस फिल्म का प्रमोशन द वायरल फीवर की वेबसाइट पर नहीं करेंगी। उन्होंने फैसला लिया है कि जब तक अरुणाभ कुमार के ऊपर लगे सारे आरोप क्लियर नहीं हो जाते हैं। तब तक वह किसी भी तरह से वायरल फीवर के साथ संबंध नहीं रखना चाहती हैं।
इस संबंध में रवीना का कहना है कि मुझे वायरल फीवर के इस विवाद की जानकारी पूरी तरह नहीं है। लेकिन हम इस फिल्म को उनके प्लेटफार्म पर प्रमोट नहीं करेंगे। हमारी फिल्म महिला के खिलाफ हो रहे किभी तरह के हिंसा का साथ नहीं देती है।
बहरहाल,इस फिल्म को वायरल प्लेटफार्म पर प्रमोट करने की ऐसी कई वजह हैं। आइए देखते हैं कि रवीना की इस कमबैक फिल्म की ऐसी क्या खूबी है। यहां देखें पूरी रिपोर्ट


Click it and Unblock the Notifications