Kajol की वजह से Raveena Tandon ने करण जौहर की इस फिल्म को कर दिया था रिजेक्ट, जानें वजह

रवीना टंडन 90 के दशक की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार है। आज भी रवीना टंडन शो बिज में सक्रिय हैं और फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक करती हैं। रवीना टंडन अपने लुक्स और तस्वीरों की वजह से भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी वो अपनी बात बेहद बेबाकी से रखने के लिए जानी जाती हैं। अब रवीना टंडन ने अपने फिल्मी करियर से जुड़ा शॉकिंग खुलासा किया है।
इस खुलासे की वजह से रवीना टंडन एक बार फिर खबरों में छाई हुई हैं। दरअसल, रवीना टंडन ने करण जौहर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से जुड़ा खुलासा किया है। शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी स्टारर 'कुछ कुछ होता है' में रवीना टंडन ने काम करने से इनकार कर दिया था। इस फिल्म को उन्होंने रिजेक्ट कर दी थी।
रवीना टंडन को रानी मुखर्जी द्वारा निभाए गए टीना का किरदार करण जौहर ने ऑफर किया था लेकिन, उन्होंने इस फिल्म को काजोल की वजह से रिजेक्ट कर दी थी। जी हां, सालों बाद रवीना टंडन ने खुलासा किया है कि टीना का किरदार उन्होंने सिर्फ काजोल की वजह से नहीं किया था।

क्यों काजोल थी वजह
रवीना टंडन ने इसकी वजह बताते हुए कहा- 'मैंने और काजोल ने एक साथ फिल्मों में कदम रखा था और वो मेरी कंटेंपरेरी थीं। अपने करियर की ऊंचाई पर मैं किसी ऐसी फिल्म में काम नहीं करना चाहती थी जिसमें मेरा रोल मेरे साथ की एक्ट्रेस से छोटा हो। इसी वजह से मैने फिल्म में काम करने को मना कर दिया था।'

करण ने नहीं किया माफ
रवीना टंडन ने साथ ही ये भी कहा कि, शायद करण जौहर ने अभी तक उन्हें उस फिल्म में काम न कर पाने के लिए माफ नहीं किया है। बता दें कि, 'कुछ कुछ होता है' ने रानी मुखर्जी की फिल्मी करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट मानी जाती है। इस फिल्म ने उन्हें अलग पहचान दी थी।

ब्लॉकबस्टर हुई थी 'कुछ कुछ होता है'
बता दें कि, 'कुछ कुछ होता है' करण जौहर द्वारा निर्देशित की गई पहली फिल्म थी और यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। यह उस साल की सबसे बड़ी हिट थी और शाहरुख, काजोल, रानी मुखर्जी ने रिकॉर्डतोड़ अवार्ड जीते थे।


Click it and Unblock the Notifications