शादी से पहले रवीना टंडन ने रख दी थी ऐसी शर्तें? पति को माननी पड़ी पूरी बातें, ये है वजह!

Raveena Tandon Wedding Condition- रवीना टंडन इस वक्त अपनी बेटी राशा थडानी को लेकर खबरों का हिस्सा रहती हैं। राशा थडानी ने फिल्म आजाद से अपने करियर का डेब्यू किया है।
लेकिन क्या आपको पता है कि रवीना टंडन की बेटी सिर्फ राशा नहीं हैं बल्कि दो और बेटियां और एक बेटा भी है। इसके अलावा एक ऐसी शर्त थी जो कि रवीना टंडन ने शादी से पहले रखी थी। रवीना का कहना था कि अगर किसी को उनके शादी करनी है तो वो शर्त माननी पड़ेगी।
क्या थी शर्त?
दरअसल शादी से पहले ही रवीना टंडन ने दो बच्चियों को गोद लिया था। इसके बाद उनके पति अनिल थडानी उनकी लाइफ में आए तो रवीना टंडन ने शर्त रख दी। रवीना का कहना था कि अगर उनके साथ शादी करनी है तो उनकी गोद ली हुई बेटियों को अपनाना होगा और साथ ही उनके डॉगी को भी साथ ले जाना होगा।
हालांकि इस शर्त को मानते हुए अनिल थडानी ने रवीना टंडन का हाथ थाम लिया था। शादी के बाद रवीना और अनिल के दो बच्चे हुए, राशा और रणबीर। जी हां, दोनों अभी पढ़ाई कर रहे हैं लेकिन राशा ने शानदार डेब्यू कर लिया है। उनको काफी पसंद किया जा रहा है।
रवीना टंडन का करियर
रवीना टंडन ने फिल्म पत्थर के फूल से अपने करियर की शुरुआत की थी और इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान नजर आए थे। बता दें कि सलमान खान और रवीना टंडन की इस फिल्म के गाना 'कभी तू छलिया लगता है' आज भी काफी पसंद किया जाता है।
इसके बाद भी रवीना टंडन ने कई शानदार फिल्में की हैं। फिलहाल वो लंबे समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं लेकिन लगातार वो अपनी बेटी राशा को सपोर्ट कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications











