Throwback: पैपराजी के फोटो खींचने पर भड़कीं रवीना टंडन, गुस्से में आकर दी गाली फिर बोलीं- ओए रिकॉर्ड तो नहीं..

Raveena Tandon Throwback Video Viral: रवीना टंडन बॉलीवुड की टॉप की एक्ट्रेसेस में से एक हैं। रवीना टंडन ने एक से एक बड़ी फिल्में दी हैं। उनकी एक्टिंग के साथ ही उनकी खूबसूरती के भी काफी चर्चे रहे हैं। 1991 में फिल्म 'पत्थर के फूल' से डेब्यू करने वाली रवीना टंडन कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। वह पहना नशा, दिलवाले, इंसानियत, मोहरा, जमाना दीवाना, विजेता, आंटी नंबर 1, परदेसी बाबू, केजीएफ जैसी कई बड़ी हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। रवीना बड़े पर्दे के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
फिलहाल तो रवीना टंडन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रवीना टंडन के शब्द सुन फैन्स तो यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि यह रवीना टंडन हैं। दरअसल किसी प्रमोशन के दौरान रवीना टंडन एक इवेंट में जाती हैं जहां पैपराजी रवीना टंडन की तस्वीरें खींचते हैं। वहीं रवीना टंडन पैपराजी पर नाारज हो जाती हैं।
रवीना पहले कहती हैं कि वह इस ड्रेस में कंफर्टेबल महसूस नहीं कर रही हैं। इसलिए वह तस्वीरें नहीं खिंचवाएंगी। इसके बाद रवीना और भी नाराज हो जाती हैं वह आगे कहती हैं कि फ्रीडम ऑफ प्रेस के ना्म पर ये लोग...इसके बाद एक्ट्रेस पैपराजी को जमकर गालियां देती हैं।
इतना ही नहीं रवीना टंडन पैपराजी की ओर देखकर यह भी कहती हैं कि 'ओए रिकॉर्ड तो नहीं कर रहा है' फिलहाल तो रवीना टंडन का ये रूप देख फैन्स के तो होश ही उड़ गए हैं।
रोड रेज केस में फंस चुकी हैं रवीना
बात दें कि कुछ दिन पहले भी रवीना टंडन रोज रेज केस में भी फंस चुकी हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। वीडियो में देखा जा सकता है की रवीना टंडन पर एक शख्स हाथ उठाता है। यह मामला पुलिस के पास जाता है और दोनों ही पक्ष मुकदमा दर्ज करने से मना कर देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











