'मेरा खून खौल उठा..' रवीना टंडन ने पोस्ट किया लाइव मर्डर का वीडियो, लेकिन इस वजह से खुद हो गईं ट्रोल?

रवीना टंडन को लेकर मशहूर है कि वो बेबाकी से हर मामले में अपनी राय रखती हैं। इस वक्त उनका रिएक्शन एक मर्डर केस को लेकर सामने आया है। बता दें कि मुंबई से सटे वसई इलाके में मंगलवार को एक प्रेमी ने बीच सड़क पर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी थी।
आरोपी ने बच्ची के सिर पर लोहे के रिंच से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। लोग तब विचलित हो गए जब इस मर्डर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसमें देखा जा सकता है कि आरोपी कितनी बेरहमी से वारदात को अंजाम दे रहा है और लोग वहां से गुजर रहे हैं।
किसी ने भी उसे रोकने की कोशिश नहीं की। अब इस पूरे मामले में रवीना टंडन का खून खौल गया है। उन्होने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर करते हुए लताड़ लगाई है। एक्ट्रेस ने रवीना लिखा, 'वहां खड़े सभी लोग उसे आसानी से बचा सकते थे...शर्मनाक।'
यह देख कर मेरा खून खौल उठा कि कोई आगे नहीं आया। कभी-कभी व्यक्ति को सचेत रहना चाहिए। उसके पास कोई नुकीली चीज़ नहीं थी, बस दो लोगों के साहस की ज़रूरत थी। ऐसे बदमाश कायर होते हैं. विरोध देखते ही वे भाग जाते हैं। ऐसे झूठे लोग झूठ के पीछे छिपते हैं।'
लोग कर रहे हैं रिएक्ट
रवीना टंडन के इस पोस्ट के बाद लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''जब गुंडों के एक समूह ने आप पर और आपके ड्राइवर पर हमला किया तो आपने पुलिस में शिकायत भी दर्ज नहीं की !! आपको इस बारे में बात करने वाला आखिरी व्यक्ति होना चाहिए!'' एक ने लिखा, ''हाँ, उस लड़की को न बचाने के उनके रवैये से हमारा खून खौलता है। इसके अलावा जब आपने अपने मूर्ख हमलावरों पर से केस वापस ले लिया तो हमारा खून खौल उठा।'' एक ने लिखा, ''आपने इतने सारे मुस्लिम लिंचिंग पर कभी भी इस तरह का आक्रोश व्यक्त नहीं किया।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications