..................... निर्भया केस- फांसी टालने की अर्जी पर भड़की रवीना टंडन Raveena tandon gets angry on nirbhayas convicts - Hindi Filmibeat

निर्भया केस- फांसी टालने की अर्जी पर भड़की रवीना टंडन- बोलीं रेप के वक्त तलाक क्यों नहीं लिया

आप सभी को निर्भया रेप केस के बारे में तो पता होगा और कुछ समय पहले इसके चारो दोषियों की फांसी की सजा सुनाई गई थी। कई बार फांसी की तारीखें सामने आई हैं लेकिन हर बार वो बढ़ती रही है। लेकिन हर बार किसी ना किसी वजह से इसको बढ़ाना पड़ता है। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ तो अभिनेत्री रवीना टंडन काफी ज्यादा भड़क गई हैं। रवीना टंडन उन सेलेब्स में से हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।

एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी है। वो काफी गुस्से में नजर आ रही हैं और उन्होने एक खबर को रिट्वीट करते हुए अपनी बात कही है। बता दें कि इस बार दोषी अक्षय ठाकुर की पत्नी पुनीता देवी ने औरंगाबाद कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है।

raveena tandon, रवीना टंडन

उनका कहना है कि जब तक उनका तलाक नहीं हो जाता कोर्ट को फांसी नहीं देनी चाहिए। इस मामले में रवीना टंडन एक खबर को रिट्वीट करते हुए लिखा है.. 'वाह! फांसी में देरी करने का अच्छा प्लान है।

इसे न्यायपालिका के साथ खिलवाड़ करना कहते हैं। उसको तलाक की याद तब क्यों नहीं आई थी जब उसे रेप के बाद हत्या की थी।' रवीना टंडन का ये ट्वीट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है..

लोग उनके ट्वीट का समर्थन भी कर रहे हैँ। गौरतलब है कि दोषियों 20 मार्च को सुबह फांसी होने वाली थी। रवीना टंडन पहले भी इस मामले में ट्वीट कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X