चुनाव के रुझान देख रवीना खुशी से झूमीं, कहा पटाखों का इंतजाम करो

रवीना टंडन ने सबसे पहले ट्वीट किया आज बहुत ही रोमांचक दिन है, एक तरफ जहां हम लोकसभा चुनावों के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वही साथ में मैं हिमेश रेशमिया की फिल्म एक्सपोज देखने को भी आई हूं। ये हिमेश की पहली फिल्म है जिसे मैं देखने को उत्सुक हूं। उसके बाद जैसे जैसे चुनावी परिणाम आने लगी रवीना ने फिर से ट्वीट किया और कहा तो पटाखों और मिठाईयों की तैयारियां कीजिये। रिजल्ट तो बोल ही रहे हैं।
कुल मिलाकर रवीना टंडन मोदी सरकार की जीत को लेकर काफी उत्साहित हैं। रवीना टंडन के साथ ही बाकी कई बॉलीवुड स्टार्स भी मोदी सरकार की जीत को लेकर काफी उत्साह दिखा रहे हैं। सलमान खान से लेकर सन्नी देओल सभी ने शुरुआत से ही मोदी की जीत की कामना की है। और आखिरकार मोदी सरकार को बहुमत मिलता नज़र आ रहा है। तो देश के बदलने के दिन आ गये हैं।


Click it and Unblock the Notifications