रवीना टंडन की बेटी ने कराया सबसे ग्लैमरस फोटोशूट, VIDEO ने इंटरनेट पर लगाई आग

बॅालीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन हिंदी सिनेमा में अपनी खूबसूरती और स्टाइल के लिए लोकप्रिय है। रवीना टंडन से अधिक इन दिनों उनकी बेटी की चर्चा हो रही है। रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी का लेटेस्ट फोटोशूट सामने आया है। रवीना टंडन के इस फोटोशूट की झलक देख आपके भी होश उड़ जायेंगे।

राशा थडानी अपनी मां की तरह की बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश हैं। खूबसूरती के लिहाज से अपनी मां को कड़ी टक्कर देती हैं राशा थडानी। रवीना टंडन की तरह उनकी बेटी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। राशा थडानी के फोटोशूट का एक वीडियो सामने आया है। जहां पर राशा थडानी अपनी मां की तरह फोटोशूट के लिए कई सारे ग्लैमरस पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

Rasha thadani

राशा का जो वीडियो सामने आया है उस पर फैंस तेजी से कमेंट कर रहे हैं। राशा बिल्कुल अपनी मां रवीना टंडन की परछाई दिख रही हैं इस वीडियो में। राशा ने इस वीडियो में लाल रंग के कोट और पैंट में नजर आ रही हैं। राशा चेयर पर बैठकर ग्लैमर अंदाज में फोटोशूट करवाया है।

राशा एक अनुभवी मॅाडल की तरह

राशा एक अनुभवी मॅाडल की तरह

इस वीडियो में राशा एक अनुभवी मॅाडल की तरह कई तरह के पोज देते हुए नजर आ रही हैं। राशा इस वीडियो में खुले बाल के साथ कहर ढा रही हैं। राशा के फैन पेज पर उनके इस वीडियो को शेयर किया गया है। कई यूजर ने सेक्सी, आग लगा दी और खूबसूरत जैसे कई कमेंट उनके इस वीडियो पर किए हैं।

रवीना टंडन अपनी बेटी राशा के साथ

रवीना टंडन अपनी बेटी राशा के साथ

राशा अपनी मां रवीना टंडन के साथ भी कई वीडियो और डांस वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। याद दिला दें कि रवीना टंडन ने साल 1994 में जो बेटियां पूजा और छाया को गोद लिया था। इसके बाद साल 2004 में रवीना टंडन ने फिल्म निर्माता अनिल थडानी से शादी की। इसके बाद रवीना टंडन की जिंदगी में बेटी राशा और बेटा रणबीर आए।

राशा थडानी प्रतिभाशाली

राशा थडानी प्रतिभाशाली

16 मार्च 2005 में रवीना टंडन की बेटी राशा का जन्म हुआ। राशा खूबसूरत होने के साथ काफी प्रतिभाशाली भी हैं। राशा पढ़ाई में भी टॅार पर रहती हैं। यहां तक कि राशा ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं। राशा गाने का भी शौक रखती हैं। राशा गाना गाते हुए अपना एक वीडियो भी शेयर कर चुकी हैं। इसके साथ राशा के फोटोग्राफी में भी काफी दिलचस्पी रखती हैं। राशा के इस नए फोटोशूट को देख कर लगता है उनके जैसा स्टाइल और ग्लैमर फिल्म इंडस्ट्री के लिए परफेक्ट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X