Raveena Tandon ने एक बार फिर 'टिप टिप बरसा पानी' पर डांस कर लूटी महफिल, विदेशी भी हुए दीवाने

raveena

Raveena Tandon dance: रवीना टंडन अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। खासकर अपने लुक्स और फैशन सेंस की वजह से रवीना टंडन की खूब तारीफ होती है। रवीना टंडन सोशल मीडिया पर भी हमेशा सक्रिय रहती हैं। एक बार फिर रवीना टंडन ने कुछ ऐसा शेयर किया है जिसके बाद यूजर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

दरअसल, रवीना टंडन ने अपने पॉपुलर गाने 'टिप टिप बरसा पानी' के लिए नॉर्वेजियन हिप-हॉप ग्रुप क्विक स्टाइल के साथ कोलैब किया है। बता दें कि क्विक स्टाइल फिलहाल भारत के दौरे पर हैं, जहां डांस ग्रुप क्रिकेटर विराट कोहली और सुनील शेट्टी सहित सेलेब्स से मुलाकात की है।

ग्रुप ने रील शेयर किया है जिसमें अभिनेत्री के साथ मिलकर नॉर्वेजियन हिप-हॉप ग्रुप ने एक डांस वीडियो बनाया है। वीडियो में पहले ग्रुप डांस करता नजर आता है फिर पीछे से रवीना टंडन आकर डांस करने लगती हैं। वहीं, क्विक स्टाइल ने पोस्ट को कैप्शन दिया- 'जब आप इसे ओरिजिनल के साथ करते हैं।'

ब्लैक क्रॉप टॉप और जींस में रवीना टंडन इस वीडियो में भी बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। लोगों ने इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं। वहीं, इसके 4 लाख से अधिक लोगों ने अब तक लाइक किया है। कई सेलेब्स ने भी इस वीडियो पर कॉमेंट किया है। टीवी अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित ने लिखा है- द ओजी, द बेस्ट। साथ ही उन्होंने फायर इमोजी भी डाला है। वहीं, एक और यूजर ने लिखा ह- इस वीडियो में बहुत अधिक हॉटनेस है।

एक और यूजर ने लिखा है- यह क्विकस्टाइल नहीं रवीना स्टाइल है। एक और शख्स ने लिखा है- इस गाने में हॉटनेस को अलग लेवल तक लेकर जाने वाली इकलौती शख्स। बता दें कि 'मोहरा' फिल्म के इस गाने को अक्षय और रवीना टंडन पर फिल्माया गया था। बाद में 2021 में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में इस गाने को दूसरे वर्जन को लाया गया। इसे अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ पर फिल्माया गया था।

More from Filmibeat

Read more about: raveena tandon bollywood song movies
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X