..................... Raveena Tandon condemn attack on kangana ranaut says united against violence and hoogalism - Hindi Filmibeat

कंगना रनौत के साथ हुई गुंडागर्दी पर बुरी तरह भड़की रवीना टंडन, बोलीं- अब समय आ गया है कि हमें...

Raveena Tandon Supports Kangana Ranaut

Raveena Tandon Supports Kangana Ranaut: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के थप्पड़ कांड के बाद जहां सोशल मीडिया पर मिनटों में बवाल मच गया था तो वहीं अब धीरे धीरे सेलेब्स भी इस मामले में पर रिएक्ट करते दिखाई दे रहे हैं। अभिनेत्री रनीवा टंडन ने कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ एयपोर्ट पर हुई घटना की निंदा करते हुए अपना रिएक्शन इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दिया है।

हालांकि, पूरे मामले पर ज्यादातर लोगों रवीना टंडन को सपोर्ट करते हुए नजर आए थे। अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी रवीना टंडन का पक्ष लिया था। वहीं, अब रवीना ने कंगना के थप्पड़ कांड पर रिएक्ट किया है।

कंगना रनौत को लेकर 6 जून को हैरान करने वाली खबर आई। दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ते वक्त चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की एक महिला कॉन्सटेबल ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था। एक्ट्रेस का एयरपोर्ट से वीडियो भी वायरल हुआ। कई लोगों कंगना रनौत के सपोर्ट में उतरे और एयरपोर्ट पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया। अब रवीना टंडन भी इस घटना पर रिएक्ट करते हुए नजर आईं।

रवीना टंडन ने बिना किसी का नाम लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। एक्स पर ट्वीट शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कहा, "अब समय आ गया है कि हम हिंसा और गुंडागर्दी के खिलाफ एकजुट हों।" रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट शेयर किया और कहा, "ऐसी दुनिया में जहां सार्वजनिक जांच निरंतर जारी है, ये याद रखना जरूरी है कि महिलाएं भी इंसान हैं, सिर्फ उनकी प्रसिद्धि के लिए उनका अपमान करना गलत और हानिकारक है।"

अभिनेत्री ने आगे कहा, "दुनिया भर में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। अब समय आ गया है कि हम हिंसा और गुंडागर्दी के खिलाफ एकजुट हों।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X