..................... Raveena Tandon completes 31 years in Bollywood, shares memories from the 'Patthar Ke Phool'! रवीना टंडन ने बॉलीवुड में पूरे किए 31 शानदार साल - Hindi Filmibeat

रवीना टंडन ने बॉलीवुड में पूरे किए 31 शानदार साल, फिल्म 'पत्थर के फूल' से यादों को किया साझा!

By Filmibeat Desk

रवीना टंडन आज के समय में बॉलीवुड की दिग्गज और मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह तीन दशक से सिनेमा में पूरी तरह से सक्रिय है। रवीना टंडन ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं और कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में फिल्म पत्थर के फूल से की थी। आज इस फिल्म को रिलीज हुए 31 साल हो चुके हैं। ऐसे में रवीना टंडन ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म पत्थर के फूल को याद किया है। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।

वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। रवीना टंडन ने अपने आधिकारिक कू अकाउंट पर फिल्म पत्थर के फूल को याद किया है। उन्होंने इस फिल्म से जुड़े तीन पोस्टर्स को शेयर किया है। साथ ही एक तस्वीर उन्होंने सिनेमाघर की भी शेयर की है, जिसमें दर्शकों की भीड़ नजर आ रही है।

raveena tandon, रवीना टंडन

जिससे साफ जाहिर होता है कि रवीना टंडन की इस फिल्म को दर्शकों को काफी प्यार मिला था। इन पोस्टर्स में रवीना टंडन फिल्म पत्थर के फूल के अभिनेता सलमान खान के साथ दिखाई दे रही हैं। इन सभी तस्वीरों को शेयर अभिनेत्री ने खास कैप्शन भी लिखा।

सोशल मीडिया पर रवीना टंडन की फिल्म पत्थर के फूल से जुड़ा यह पोस्ट वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस उनकी पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि रवीना टंडन और सलमान खान की फिल्म पत्थर के फूल साल 1991 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

इस फिल्म का निर्देशन अनंत बलानी ने किया था। रवीना टंडन की डेब्यू फिल्म पत्थर के फूल को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म के लिए अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिला था। बीते दिनों रवीना टंडन अपनी पहली वेब सीरीज अरण्यक को लेकर चर्चा में थीं। इस वेब सीरीज से अभिनेत्री ने ओटीटी डेब्यू पर डेब्यू किया है।

मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज अरण्यक में रवीना पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आई हैं। विनय वायकुल निर्देशित सीरीज की कहानी पहाड़ी इलाके सिरोना में स्थापित की गई है, जहां रवीना का किरदार कस्तूरी डोगरा एसएचओ है। सीरीज में आशुतोष राणा, जाकिर हुसैन, मेघना मलिक भी अहम किरदारों में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X