अक्षय कुमार के नेशनल अवार्ड जीतने पर रवीना टंडन का तगड़ा रिएक्शन

रवीना टंडन ने अक्षय कुमार के नेशनल अवार्ड जीतने पर अपना बयान दिया है । जानिए क्या कहा अक्षय कुमार ने।

By Shweta

90 के दशक मे रवीना टंडन और अक्षय कुमार सबसे हॉट जोड़ियों में से एक थे। सिर्फ ऑनस्क्रीन नहीं बल्कि ऑफ स्क्रीन भी इनकी जोड़ी पसंद की जाती थी। दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया लेकिन इस रिश्ते को ज्यादा दिनों तक नहीं निभा सके।

[Exclusive - हाउसफुल 4 के लिए हो जाइए तैयार..इस एक्टर ने किया Confirm]

अक्षय कुमार और रवीना टंडन का ब्रेकअप हो गया और अक्षय कुमार ने आगे जाकर ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली। लेकिन आज भी अक्षय कुमार के रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी से प्रोफेशनल रिश्ते हैं। रवीना टंडन फिलहाल 13 साल बाद मातृ से वापसी कर रही हैं तो अक्षय कुमार बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं।

raveena-tandon-comment-on-akshay-kumar-winning-national-award

अक्षय कुमार ने हाल में नेशनल अवार्ड जीता तो जितने लोगों ने उनकी तारीफ नहीं की उससे ज्यादा लोगों ने उनकी आलोचना की कि ये अवार्ड उन्हें नहीं मिलना चाहिए था। उनकी जगह लिस्ट में और भी कई नाम थे जो ज्यादा हकदार थे।

इसपर जब रवीना टंडन से जानने की कोशिश की गई कि क्या वो भी मानती हैं कि अक्षय कुमार नेशनल अवार्ड नहीं मिलना चाहिए था और अवार्ड अपनी गरिमा खो रहे हैं। इस पर रवीना टंडन ने कहा कि अवार्ड क्यों अपनी गरिमा खोएगा। हर साल अवार्ड दिए जाते हैं और हंगामा, कंट्रोवर्सी होती है। जिसे नहीं मिलता वो दुखी होता है और जीतता है वो खुश।

वाकई रवीना टंडन ने बिल्कुल सही बात बोली है कि जिसे नहीं मिलता है वो दुखी होता ही है और जो जीतता है वो खुशियां मनाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X