रवीना टंडन ने यूं मनाया अपना 45वां जन्मदिन, देखिए तस्वीरें
रवीना टंडन 26 अक्टूबर 2020 को अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं और उन्होंने अपने जन्मदिन का जश्न, अपनी टीम, दोस्तों और पति अनिल थडानी के साथ दलहाउज़ी में मनाया। रवीना ने वहीं से अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो केक काटते हुए दिखाई दीं।
गौरतलब है कि हाल ही में रवीना टंडन, बॉलीवुड में चल रहे ड्रग्स केस के खिलाफ खुलकर बोलती दिखीं और उन्होंने साफ किया था कि अगर सफाई शुरू हुई है तो इसका स्वागत किया जाना चाहिए। बस दुख ये है कि इसके लिए एक व्यक्ति की जान चली गई।

रवीना टंडन, सुशांत सिंह राजपूत केस पर भी बेबाकी से अपनी राय रखती दिखाई दी थीं। अगर काम की बात करें तो वो आखिरी बार टीवी पर नच बलिए होस्ट करती दिखाई दी थीं।
वहीं फिल्मों की बात करें तो रवीना टंडन सुनील शेट्टी के साथ शहर की लड़की की नए वर्जन पर थिरकती दिखीं। ये गाना सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म खानदानी शफाखाना के लिए प्रमोशनल सॉन्ग था।


Click it and Unblock the Notifications