मल्टीविटामिन्स गोलियां रवीना की सेहत का राज
बॉलीवुड में टिके रहने के लिए बेचारे एक्टर्स को क्या-क्या नहीं करना पड़ता। किसी जमाने में फिल्म स्टार रही रवीना टंडन स्टार प्लस पर जल्द ही शुरू होने जा रहे कॉमेडी शो में जज की भूमिका में नजर आनेवाली हैं।
बढ़ती उम्र के साथ खुद को चुस्त-दुरुस्त और बनाए ऊर्जावान रखने के लिए रवीना इन दिनों मल्टीविटामिन्स की गोलियां खा रही हैं। उन्हें हाल ही में अंधेरी के लोखंडवाला मार्केट से आठ हजार डॉलर के मल्टीविटामिन्स की गोली खरीदते देखा गया।
हमें तो अब ये समझ नहीं आ रहा कि कॉमेडी का महा मुकाबला में क्या ऐसा क्या काम कराया जाएगा कि उन्हें विटामिन्स की कैप्सयूल खाने की नौबत आ गयी। सूत्रों के अनुसार रवीना प्रायः एनर्जी कैप्सयूल लेती हैं ताकि इस उम्र में भी उनकी ऊर्जा बरकरार रहे।


Click it and Unblock the Notifications











