रवीना टंडन ने अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर के ट्रोलर्स का दिया साथ? अब मांफी मांगते हुए ऐसे दी सफाई!

raveena tandon, agastya nanda, khushi kapoor

Raveena Tandon Agastya Nanda- द आर्चीज रिलीज हो चुकी है और इस वक्त इसको लेकर काफी चर्चा है। फिल्म खुशी कपूर, सुहाना खान और अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं। लेकिन इस वक्त कुछ ऐसा हुआ है कि अभिनेत्री रवीना टंडन को अगस्त्य नंदा से माफी मांगनी पड़ी।

जी हां, दरअसल द अर्चीज की रिलीज के बाद कुछ लोगों ने अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर की एक्टिंग को लेकर उल्टी सीधी बातें की थीं। इन दोनों को ट्रोल करने के लिए डाली गई एक पोस्ट को रवीना टंडन ने लाइक कर लिया था।

बस फिर क्या था, रवीना टंडन चर्चा में आ गईं और उनको लेकर कई तरह की बातें सामने आने लगीं। इसके बाद रवीना टंडने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए माफी मांगी है। उन्होने इसको अकस्मिक बताया है।

रवीना ने लिखा, "टच बटन और सोशल मीडिया। एक वास्तविक गलती को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। लाइक गलती से किया गया था और कुछ ऐसा था जिसके बारे में मुझे पता भी नहीं था कि स्क्रॉल करने पर दबा दिया गया था। मैं ईमानदारी से माफी मांगती हूं।"

इससे होने वाली किसी भी असुविधा और चोट के लिए।" रवीना टंडन इसके बाद से खबरों का हिस्सा हैं और लोग उनको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। पिछले हफ्ते नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई जोया अख्तर की फिल्म रिलीज हुई थी।

फिल्म को देखने के बाद लोगों का कहना है कि कलाकारों ने काफी मेहनत से अपने किरदार तैयार किए हैं अगस्त्य, ख़ुशी और सुहाना खान के अभिनय डेब्यू को सोशल मीडिया पर काफी ध्यान मिल रहा है।

कुछ लोगों ने प्रदर्शन को ट्रोल किया है, जबकि कई लोगों ने फिल्म में एक्टर्स की काफी तारीफ की है। गौरतलब है कि द आर्चीज के कलाकारों के तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन रवीना टंडन के इस माफीनामे पर सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X