..................... Raveena Tandon's 18 year old daughter Rasha Thadani to romance 38 year-old Ram Charan in her debut film - Hindi Filmibeat

38 साल के सुपरस्टार राम चरण से रोमांस करेंगी ये 18 साल की स्टारकिड, साउथ की फिल्म से डेब्यू फाइनल!

By Filmibeat Desk
raveena-tandon-18-year-old-daughter-rasha-thadani-to-romance-38-year-old-ram-charan-in-her-debut-f

Rasha Thadani to romance Ram Charan: बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के फिल्म डेब्यू को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। जहां राशा एक हिंदी फिल्म का ऐलान पहले ही किया जा चुका है, वहीं अब रिपोर्ट्स की मानें तो ये स्टारकिड साउथ की फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली हैं।

फिल्मों में आने से पहले से ही राशा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वो सोशल मीडिया काफी एक्टिव हैं और अपने लुक्स और खूबसूरती को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। अब 18 वर्षीय राशा फिल्मों में कदम रखने को तैयार हैं।

20 साल बड़े रामचरण के साथ रोमांस करेंगी राशा!

खबरें हैं कि राशा अपनी पहली फिल्म में साउथ के सुपरस्टार राम चरण के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। बता दें, राम चरण 38 साल के हैं, यानि की राशा से 20 साल बड़े। खैर, राशा ने इस फिल्म के लिए ऑडिशन भी दे दिया है और वह फिल्म की लीड एक्ट्रेस के तौर पर फाइनल हो चुकी हैं।

बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा है और कथित तौर पर इसे 300 करोड़ रुपये के बजट पर बनाया जा रहा है। कोई शक नहीं कि राम चरण जैसे सुपरस्टार के साथ डेब्यू फिल्म करना राशा के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

अजय देवगन के साथ भी फिल्म है फाइनल

वहीं, राशा के हिंदी फिल्म की बात करें.. तो उनकी पहली फिल्म अजय देवगन और उनके भतीजे अमन देवगन की साथ होगी, जिसका ऐलान कर दिया गया है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर कर रहे हैं। एक्शन-एडवेंचर कही जाने वाली यह फिल्म 9 फरवरी, 2024 को रिलीज होने वाली है। फिलहाल फिल्म का टाइटल नहीं रखा गया है, लेकिन बता दें कि ये जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली है। इस फिल्म को रॉनी स्कूवाला और प्रज्ञा कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X