बिग बी ने की रवीना की सिफारिश

सूत्रों का कहना है कि इस आयटम सांग के लिए बिग बी ने रवीना का नाम सुझाया और उन्हीं के कहने पर ही रवीना इसे करने के लिए राजी हुई। गीत के बोल हैं मैं हूं चंडीगढ़ दी स्टार, मुंडे स्लोइंग डाउन द कार।। और इस गाने पर रवीना खूब थिरक रही हैं। बिग बी को भी रवीना का डांस बेहद पसंद आया और उन्होंने जम कर रवीना की तारीफ भी की।
उन्होंने कहा कि अरसे बाद रवीना बड़े परदे पर नजर आ रही हैं। लेकिन उन्होंने शानदार परफॉर्म किया है। इस बात से वह बेहद खुश हैं। रवीना भी इस बात से बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने अपने टि्वट पर लिखा है कि यह सुपर कूल गीत है। इसे आप आयटम नंबर न कहें। क्योंकि मैंने इसमें पूरे कपड़े पहन रखे हैं। उम्रदराज होने के बावजूद रवीना का सौंदर्य बरकरार है। खबर है कि रामगोपाल वर्मा रवीना को लेकर किसी फिल्म की परिकल्पना कर रहे हैं और जल्द ही फिल्म पर काम शुरू होगा।


Click it and Unblock the Notifications











