शाहरुख का रैंप हटाने से हीरो बन गये हजारों गैरकानूनी चीजें बाकी हैं- रवीना टंडन
शाहरुख खान के घर के बाहर बने गैरकानूनी रैंप को हटवाकर बांद्रा के निवासियों को काफी पब्लिसिटी मिली। यहां तक कि न्यूजपेपरों तक में खबर आई कि बांद्रा के नागरिकों ने शाहरुख खान के रैंप को तोड़कर एक बड़ा उदाहरण पेश किया है कि यहां कोई भी बड़ा या छोटा नहीं है। जो गलत है वो हर किसी के लिए गलत ही है। लेकिन रवीना टंडन इस बात से बेहद हैरान हैं कि जहां हमारे देश में हजारों गैरकानूनी चीजें हो रही हैं उनके बीच ये छोटी सी बात इतना महत्वपूर्ण कैसे है।
रवीना टंडन ने ट्विटर के जरिये अपनी राय पेश करते हुए लिखा बस एक रैंप हटाने से पेपर में नाम आ जाएगा। देखिये हम क्या कर रहे हैं। और जो 1000 से भी ज्यादा गैरकानूनी झुग्गी झोपड़ियां मौजूद हैं उनका क्या।
इसके अलावा रवीना ने आगे लिखा- बहुत बधाईयां उन लोगों को जिन्होंने रोड पर से रैंप हटवा दियिा, लेकिन जरा हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए भी कुछ अच्छा करें जैसे पेड़ों को बचाएं।
कुल मिलाकर रवीना टंडन को इस बात से आपत्ति है कि सिर्फ एक शाहरुख खान का नाम लेकर लोग अपना नाम पेपर में ला दे रहे हैं, उनके हिसाब से ये बहुत बड़ा काम किया गया है। लेकिन ये तो बहुत ही छोटी सी बात है, अभी तो हमारे देश में हजारों गैरकानूनी चीजें हो रही हैं जो बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्हें कौन देखेग।


Click it and Unblock the Notifications












