..................... नासिक में रेव पार्टी पर छापा, बॉलीवुड कलाकारों समेत 22 लोग गिरफ्तार | Rave party busted in Nashik: Bollywood actors, former Bigg Boss contestant found with drugs - Hindi Filmibeat

नासिक में रेव पार्टी पर छापा- बॉलीवुड कलाकार, एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट समेत 22 लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नासिक में पुलिस ने रविवार को एक रेव पार्टी पर छापेमारी की है। इगतपुरी में दो प्राइवेट बंगले में चल रही इस रेव पार्टी से 22 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिसमें कुछ बॉलीवुड कलाकार, साउथ फिल्म कलाकार, कोरियोग्राफर और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट भी शामिल हैं। पार्टी से ड्रग्स बरामद हुआ है और सभी लोग हुक्का पीते पकड़े गए हैं।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक नासिक पुलिस ने सभी का मेडिकल टेस्ट कराया है। हिरासत में लिए गए लोगों में 10 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। ये सभी बंगले में ड्रग्स ले रहे थे। इन लोगों में 4 महिलाएं फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हैं और एक टीवी रिऐलिटी शो बिग बॉस में भाग भी ले चुकी हैं। पुलिस ने छापेमारी के बाद बंगले को सील कर दिया है।

Rave party

इस पार्टी के आयोजन में मदद करने वालों की भी पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े गए लोगों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि इगतपुरी के दो विला- 'स्काई ताज' और 'स्काई लैगून' में एक रेव पार्टी चल रही थी। छापेमारी में ड्रग्स के अलावा एक कैमरा, एक ट्रायपॉड और कुछ अन्य सामग्री संबंधित जब्त की गई हैं। नासिक ग्रामीण के एसपी सचिन पाटिल ने कहा, छापेमारी के बाद एक विशेष टीम गठित की गई जिसे मुंबई भेजा गया है क्योंकि, इस मामले के संबंध में वहां नाइजीरिया के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पीटीआई रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर विला पर छापा मारा गया। सभी पकड़े गए लोगों का मेडिकल जांच कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X